{"_id":"60413f968ebc3e59067daecf","slug":"petrol-pump-operator-threatened-to-kidnap-daughter-grnoida-news-noi569287862","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप संचालक को दी बेटी को अगवा करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप संचालक को दी बेटी को अगवा करने की धमकी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र निवासी पेट्रोल पंप संचालक को दो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर बेटी को अगवा करने की धमकी दी गई है। धमकी के बाद पेट्रोल पंप संचालक और उनके परिजन सहमे हुए हैं। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जिले में एक पेट्रोल पंप का संचालन करने वाले कारोबारी बीटा-2 थाना क्षेत्र में रहते हैं। पेट्रोल पंप संचालक ने अपनी बेटी का विवाह जून 2020 में किया था। बताया गया है कि विवाह धोखे से किया गया था। बाद में दोनों पक्षों में तलाक हो गया। इसके बाद से सब ठीक ठाक चल रहा है। पेट्रोल पंप संचालक को 27 फरवरी को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने गाली गलौज की और बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी दी।
आरोपी ने कहा कि वह उनके पड़ोस में रहता है। कॉल काटने के बाद एक अन्य नंबर से कॉल आई और फिर से अभद्रता कर धमकी दी गई। इसकी शिकायत बीटा-2 थाने में कर दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है। पुलिस ने पीड़ित से कहा कि वह परेशान न हो जल्द आरोपियों का पता लगाया जाएगा।