फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   pet exam

Noida News: पीईटी परीक्षा के लिए ग्रेटर नोएडा डिपो ने 117 बसों को रूटों पर उतारा

Fri, 05 Sep 2025 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
pet exam
पीईटी परीक्षा के चलते ग्रेटर नोएडा डिपो की 117 बसों को रूटों पर उतारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के चलते दो दिन ग्रेटर नोएडा डिपो की 117 बसों को छात्र-छात्राओं को लाने और वापस छोड़ने के लिए लगाया जाएगा। सुबह से देर रात तक बसों का संचालन होगा। ग्रेटर नोएडा डिपो से मैनपुरी, बुलंदशहर, बदायू और आगरा के बीच बसों का संचालन होगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालक और परिचालक को छुट्टी से वापस बुला लिया है।
गौतमबुद्धनगर से छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए आगरा, मैनपुरी, बुलंदशहर, बदायू और आगरा जाएंगे। इन स्थानों के छात्र परीक्षा देने के लिए गौतमबुद्धनगर आएंगे। इन स्थानों के लिए जाने और आने के लिए छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा देने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने अपनी बसें लगाई हैं। इसके लिए ग्रेटर नोएडा डिपो की 117 बसों को लगाया गया है। सभी बसें 6 सितंबर और 7 सितंबर को सुबह से ही चलने लगेंगी। बसों का संचालन देर रात तक होगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के अधिकारी रहेंगे सतर्क
परीक्षा के चलते निगम के अधिकारी भी शहर के प्रमुख बस अड्डों पर तैनात किए गए हैं। जिससे बसों का संचालन व्यवस्था को दुरूस्त रखा जा सके। किसी भी तरह की कोई दिक्कत आए तो उसका मौके पर ही निपटारा कर दिया जाएगा। परी चौक पर अधिक भीड़ होने के चलते हर समय बसें मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा डिपो की 117 बसों को परीक्षा के चलते लगाया गया है। सुबह से संचालन शुरू होकर देर रात तक चलेगा। इसको लेकर निगम के अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है। - अनिल कुमार शर्मा एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article