फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   performance of electricians

बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन

Tue, 09 Nov 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
performance of electricians
तावडू। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन से जुड़े बिजली कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को सोहना डीवीजन कार्यालय के प्रांगण में दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। विद्युत कर्मचारियों द्वारा लंबित मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता सोहना की अनुपस्थित के चलते एसडीओ के माध्यम से एसीएस पावर पंचकूला के नाम एक ज्ञापन भी दिया। नाराज कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। मीटिंग में सब यूनिट तावडू, बादशाहपुर, सोहना व सोहना रोड के कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता यूनिट प्रधान विजयपाल व संचालन सब यूनिट प्रधान प्रेमपाल ने किया। बैठक में तावडू बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला भी यूनियन के शीर्ष नेताओं के समक्ष उठाया गया। जिन्होंने शीघ्र मामले को लेकर विभागीय उच्च अधिकारियों से बात कर आरोपियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आश्वासन दिया। सीसी के नेता रामबीर शर्मा व सर्कल सचिव बिजेन्द्र फौगाट ने कर्मचारियों को संबधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार विद्युत अधिनियम पुर्नसंशोधन बिल लागू करने की योजना बना रही है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। इसका सीधा अर्थ यह है कि निजी कंपनियों को विद्युत कंपनियों में लाने की मंशा है। जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सोहना यूनिट के प्रधान विजय पाल व उप प्रधान मोहम्मद हासिम ने संयुक्त तौर पर बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार व बिजली निगम प्रबंधन बिजली कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर उनके शोषण करने पर आमादा है। प्रधान प्रेमपाल व लालसिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार, किसान, मजदूर, कर्मचारी विरोधी नीतियों को बढ़ावा देते हुए पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। पूर्व सर्कल सचिव ब्रहमप्रकाश, दीनू प्रधान, प्रधान रामनिवास, प्रधान रणवीर ने भी विचार रखे। इस अवसर पर राजेश, खंजाची नरेन्द्र, प्रताप, साहबू, मोहम्मद उम्मर, जुनैद, सहसचिव मोहम्मद न्यूम, करतार, ऑडिर अब्बाश, जियाउल हक सहित भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed