फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   performance in the case of the death of the woman

Noida News: महिला की मौत के मामले में किया प्रदर्शन

Fri, 07 Nov 2025 02:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
performance in the case of the death of the woman
दिवाली के बाद गांव माधुरी में लड्डू खाने के बाद मुन्नी देवी की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को गांव के लोगों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपकर मंदिर पर लड्डू रखने के दोषी को तुरंत गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि दिवाली के बाद 21, 22 व 23 अक्तूबर को गांव के देवी मंदिर पर लोगों ने लड्डू से भरे हुए डिब्बे रखे थे। ग्रामीणों ने इन्हें प्रसाद समझकर खा लिया। इन लड्डुओं में विषाक्त पदार्थ मिला हुआ था, जिससे इन्हें खाने से 19 लोगों की तबीयत खराब हो गई। ज्यादा लड्डू खाने से मुन्नी देवी पत्नी सुनील कुमार की मौत हो गई, जबकि बाकी लोग आगरा में कई दिनों तक चले उपचार के बाद स्वस्थ हुए। प्रदर्शन में सुनील कुमार, यशपाल, विकास, विपिन कुमार, अमित, नरेश कुमार, अरविंद, मुकेश, रोहताश कुमार, देवेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed