फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People took to the streets in protest against the RMC plant

Noida News: आरएमसी प्लांट के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Sun, 27 Jul 2025 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
People took to the streets in protest against the RMC plant
- आरोप, प्लांट के कारण धूल, गंदगी और प्रदूषण की समस्या से सांस लेना तक दूभर
विज्ञापन

नालों की सफाई के बाद निकला कचरा सड़क किनारे छोड़ने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक में विभिन्न सोसायटियों के पास चल रहे आरएमसी प्लांट को बंद करने के लिए निवासी सड़क पर उतरे। उन्होंने प्लांट को बंद कराने की मांग की। निवासियों का आरोप है कि प्लांट के कारण पूरे इलाके में प्रदूषण फैलता है। जिसके कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।

निवासी सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि धूल के कारण लोग परेशान हो चुके हैं। वहीं एटीएस चौक से लेकर अरिहंत अंबर और रिदम काउंटी के बीच स्थित दस से अधिक सोसाइटियों के निवासी इन दिनों धूल, गंदगी और प्रदूषण से बेहद परेशान हैं। इलाके में नालों की सफाई के बाद निकला कचरा सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया है, जो अब सूखकर हवा में उड़ रहा है और लोगों की सेहत पर गंभीर असर डाल रहा है। निवासी मनीष चौहान, अतुल श्रीवास्तव, अभिषेक जोशी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों से उठती धूल और भारी वाहनों की आवाजाही ने स्थिति को और भी बदतर बना दिया है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को सांस लेने में दिक्कत, खांसी, आंखों में जलन जैसी परेशानियां हो रही हैं। निवासियों ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण,केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि नालों के किनारे पड़ा कचरा तुरंत हटाया जाए। सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के लिए सख्त उपाय लागू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed