फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People struggled with traffic jams throughout the day, but got relief when the diversion ended in the evening.

Noida News: दिनभर जाम से जूझे लोग, शाम को डायवर्जन खत्म होने पर मिली राहत

Thu, 06 Nov 2025 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
People struggled with traffic jams throughout the day, but got relief when the diversion ended in the evening.
संभल। सिसौना डांडा में कार्तिक पूर्णिमा पर लगे गंगा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे यातायात पुलिस की व्यवस्था फेल हो गई। रूट डायवर्जन लागू होने के बाद भी वाहन चालक जगह-जगह जाम का सामना करते रहे। श्रद्धालुओं के वाहन भी इन जाम में फंसे दिखाई दिए। बुधवार को पूरे दिन बदले रूट से ही वाहनों को निकाला गया। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। यातायात पुलिस के भी जाम से राहत दिलाने और डायवर्जन का पालन कराने में पसीने छूट गए। देरशाम रूट डायवर्जन खत्म हुआ तो राहत मिली। इसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।यातायात पुलिस प्रभारी दुष्यंत कुमार ने बताया कि गंगा मेले को लेकर जिले में नौ प्वाइंट बनाए गए थे। मंगलवार को देर शाम से सभी स्थानों से रूट डायवर्जन लागू था। बुधवार को ट्रैफिक बढ़ने के कारण जगह-जगह कुछ दिक्कत का सामना लोगों को करना पड़ा। हालांकि श्रद्धालुओं के वाहन सभी मार्गों से गंगा मेले जाने की अनुमति थी। रूट डायवर्जन का पूरी तरह पालन कराया गया। बुधवार की शाम से डायवर्जन खत्म हो गया है। अब ट्रैफिक सामान्य मार्गों से होकर आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed