फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People risked their lives to take away the scattered goods from the container and the gravel scattered from the dumper.

केएमपी एक्सप्रेसवे हादसा:- कंटेनर के बिखरे सामान व डंपर से बिखरी रोड़ी को जान जोखिम में डालकर ले गए लोग

Mon, 19 Jan 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
People risked their lives to take away the scattered goods from the container and the gravel scattered from the dumper.
-कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के बीच हुआ था भीषण हादसा
विज्ञापन

-एक्सप्रेस वे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। उपमंडल के मोहम्मदपुर अहीर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के बीच हुए भीषण हादसे का असर अब भी बरकरार है। इस हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी और अमेज़न कंपनी का करोड़ों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया था। लेकिन हादसे के बाद घटनास्थल पर बिखरे बचे हुए सामान और डंपर से गिरे रोड़ी-क्रशर की लूट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

स्थानीय निवासियों ने हादसे के तुरंत बाद ही घटनास्थल पर पहुंचकर अमेज़न के जले पैकेज्ड सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और अन्य सामग्रियों को उठाना शुरू कर दिया। कई लोग इसे अपने साथ ले गए, जबकि कुछ ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए बड़े पैमाने पर रोड़ी और क्रशर का माल भरकर ले जाने की कोशिश की। सोमवार को भी एक्सप्रेसवे के बीच डिवाइडर पर ट्रैक्टर खड़ा करके रोड़ी भरते हुए लोगों को देखा गया, जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया था। जैसे ही यह मामला केएमपी ट्रैफिक थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------------
एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह टूटी हुई हैं रेलिंग

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। तावडू सीमा क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा अपनी सुविधा के लिए बनाए गए अवैध कटों की संख्या काफी अधिक है। एक्सप्रेसवे की दोनों तरफ लगी रेलिंग जगह-जगह टूटी हुई है, जो तेज रफ्तार वाहनों के लिए बड़ा खतरा बनी हुई है। इसके अलावा, लंबे समय से यहां लाइटिंग व्यवस्था पूरी तरह खराब पड़ी है, जिसकी वजह से रात के समय और घने कोहरे में दृश्यता लगभग शून्य हो जाती है। रोड सेफ्टी एजेंसी की ओर से इस सेक्शन में केवल हल्के वाहनों को उठाने वाली एक हाइड्रा उपलब्ध है, जबकि भारी वाहनों के लिए निजी हाइड्रा की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में आपात स्थिति में काफी देरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
मरम्मत का काम चल रहा : बेनीवाल

एचएसआईआईडीसी के अधिकारी प्रवीण बेनीवाल ने बताया कि टूटी हुई रेलिंग की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और अवैध कटों को स्थायी रूप से बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार टोल प्लाजा के आधार पर एक हाइड्रा हमेशा तैनात रहती है और जरूरत पड़ने पर निजी हाइड्रा को तुरंत बुलाया जाता है। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि एक्सप्रेसवे की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द ही व्यापक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed