फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People returning home after the festival cause traffic jam on Yamuna Expressway

Noida News: त्योहार के बाद घर लौट रहे लोग, यमुना एक्सप्रेसवे पर लगा जाम

Sun, 26 Oct 2025 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
People returning home after the festival cause traffic jam on Yamuna Expressway
वाहनों के दबाव से जूझा टोल प्लाजा, लंबे जाम से यात्री हुए परेशान
विज्ञापन

30 मिनट जाम में फंसे रहे वाहन
1.5 किलोमीटर लंबा था जाम
माय सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। दीपावली समेत अन्य त्योहारों पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा-दिल्ली से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश गए लोग रविवार को लौटे। बड़ी संख्या में वाहनों के आने पर जेवर टोल प्लाजा पर लंबा जाम लग गया। लगभग आधा घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे।
गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा में बड़ी संख्या में पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और एमपी के लोग काम करते हैं। हालांकि, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में यह न्यूक्लियर फैमिली में रहती हैं लेकिन बड़ी संख्या में लोग बड़े त्योहार मनाने अपने मूल निवास जाते हैं।
विज्ञापन

इस बार 20 अक्टूबर को दीपावली थी। दीपावली से दो से तीन दिन पहले ही लोग अपने घर जाने लगे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में वाहनों के जाने से जेवर, मथुरा और आगरा टोल प्लाजा पर जाम लगा हुआ था। अब लोग बड़ी संख्या में छुट्टी मनाकर वापस आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 अक्टूबर को शाम से ही बड़ी संख्या में वाहनों के आने से आगरा, मथुरा और जेवर टोल प्लाजा पर जाम लग गया। विशेष रूप से जेवर टोल प्लाजा पर एक से डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्रबंधन ने कर्मियों की संख्या बढ़ाई थी लेकिन यह नाकाफी रहा। इस दौरान धीरे-धीरे गाड़ियां टोल पर खिसकती रहीं।

----

दीपावली के बाद त्योहार मनाकर लौट रहे लोगों की सुविधा के लिए टोल पर सभी 14 गेट पर कर्मचारियों का इंतजाम किया गया है। हालांकि रविवार शाम बड़ी संख्या में वाहनों के आने पर वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी हुई। -जेके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक यमुना एक्सप्रेसवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed