{"_id":"5f25a6098ebc3e9ff12e13f6","slug":"people-pray-to-seek-blessing-from-covid-19-mewat-news-noi5272160147","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में नमाज अदा कर कोरोना से निजात के लिए दुआ मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों में नमाज अदा कर कोरोना से निजात के लिए दुआ मांगी
विज्ञापन
घासेड़ा में नमाज पढ़ते ग्रामीण।
- फोटो : ????
पुन्हाना/नूंह। पिनगवां कस्बों के अलावा पूरे जिले में शनिवार को ईद उल जुहा (बकरीद) का त्योहार मनाया गया। इस दौरान लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की गई। लोगों ने देश में अमन-चैन और कोरोना संक्रमण से निजात के लिए दुआएं मांगी। कुछ लोगों ने पशुओं की कुर्बानी भी दी। लोगों ने ईद का त्योहार तो मनाया लेकिन इस बार ईदगाहों में नमाज नहीं पढ़ी। कोरोना की वजह से सामाजिक दूरी का पालन किया। इस बार कम लोगों ने कुर्बानी दी।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। लोगों में इस पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। ईद की नमाज अदा करने के लिए लोग नए कपड़े व सिर पर टोपी पहने नजर आए।
नूंह की बड़ी मस्जिद के मौलाना मुफ्ती जाहिद ने बताया कि कुर्बानी का यह त्योहार हमें अल्लाह की इबादत सिखाता है। इनसे हमें सबक लेकर अपनी जिंदगी को और मजबूत व बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने नमाजियों से अपील करते हुए कहा कि वो तालीम को गले लगाए और देश की तरक्की में अपनी भागदारी कायम करें, जब तक तालीम नहीं होती तब तक आगे नहीं बढ़ा जा सकता। उन्होंने लोगों को धर्म से जुड़ी बातों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बेहतर काम करने की अपील की। साथ ही पूरे दिन सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय के लोगों ने अपने मुस्लिम दोस्तों और नेताओं को शुभकामना दी।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, मोहम्मद इलियास, पूर्व विधायक रहीश खान, जमियत उलमा हिंद की नॉर्थ जोन के अध्यक्ष मौलाना याहया करीमी, भाजपा नेत्री नौक्षम चौधरी, समाजसेवी यादराम गर्ग, भाजपा नेता नरेश सिंगला, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, भाजपा नेता जाहिद हुसैन, डॉक्टर शारिक हुसैन मालब, बदरुद्दीन चेयरमैन, अख्तर हुसैन चंदेनी, डॉ. मकसूद अहमद सहित कई नेताओं ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। वहीं उन्होंने सरकार के आदेशों के मुताबिक घरों में ही ईद की नमाज अदा करने पर लोगों को धन्यवाद दिया।