फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People got angry due to supply stoppage in two societies, created a jam

Noida News: दो सोसाइटियों में आपूर्ति ठप होने से भड़के लोग, लगाया जाम

Tue, 21 May 2024 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
People got angry due to supply stoppage in two societies, created a jam
दो सोसाइटियों में आपूर्ति ठप होने से भड़के लोग, लगाया जाम
विज्ञापन

-देर रात तक सड़क पर ही रहकर बिजली कंपनी और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की चार से अधिक सोसाइटियों में बिजली की किल्लत बनी रही। बिजली नहीं मिलने पर सोमवार रात महागुन मायवुड्स और पंचशील हाइनिश सोसाइटी के लोगों ने देर रात तक जाम लगाया। बिजली की समस्या को लेकर बिल्डर और नोएडा पावर कंपनी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। निवासियों का कहना है कि बिजली की व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन होगा।
ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में सोमवार रात करीब 11 बजे से एनपीसीएल की मुख्य अपूर्ति और पावर बैकअप ठप होने से लोग आक्रोशित रहे हैं। रात में ही निवासियों ने विरोध में बिल्डर प्रबंधन के मेंटिनेंस कार्यालय का घेराव किया। मुख्य रोड पर एकत्र होकर जाम लगा दिया। लोगों ने देर रात करीब दो से ढाई बजे तक सड़क पर ही रहकर बिजली कंपनी और बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी। निवासियों ने बताया कि परिसर में काफी संख्या में परिवार रह रहे हैं। लेकिन रात होते ही बिजली के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है। देर रात 11 बजे से करीब ढाई बजे तक बिजली गुल रही। परिसर में डीजी के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है। लोड अधिक होने पर वह भी ठप हो गया। इसका खामियाजा अब निवासियों को उठाना पड़ रहा है। विरोध जता रहे निवासियों को समझाने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

वहीं पंचशील हाइनिश सोसाइटी का ट्रांसफार्मर फुंकने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। बिजली के साथ पानी की समस्या पैदा हो गई। लिफ्ट भी नहीं चली। सोमवार रात तक बिजली चालू नहीं हुई तो लोग भड़क गए। रात करीब 11.30 बजे निवासियों ने हनुमान मंदिर गोल चक्कर पर जाम लगा दिया। इस बीच काफी लोग जाम में फंस गए। जाम में कई बीमार लोग महिला और बच्चे भी फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। लेकिन बिजली चालू होने के बाद ही लोग सड़क से हटे। काफी देर तक लोगों ने सड़क पर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को पंचशील ग्रीन्स-दो सोसाइटी के लोगों ने मेंटेनेंस कार्यालय के बाहर बिजली की समस्या को लेकर हंगामा किया था। इको विलेज-वन सोसाइटी के निवासियों ने भी रविवार को एनपीसीएल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया था। लोगों का आरोप है कि रोजाना रात में ट्रिपिंग की समस्या हो रही है।

वहीं पंचशील ग्रीन-1 में आंतरिक डीजी की समस्या के चलते 2 दिन से जबरदस्त बिजली संकट बना हुआ है। सोमवार रात निवासियों ने बिना बिजली के काटी। कई टावरों की लिफ्ट फंसी रही। बी-3 टावर में लिफ्ट में भी कुछ लोग फंस गए। सोसाइटी के निवासियों ने एओए से त्यागपत्र देने की मांग की है।

वहीं ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव में पिछले करीब 36 घंटे से बिजली संकट बना हुआ है। नोएडा पावर कंपनी के प्रवक्ता मनोज झा का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इको विलेज-1, इको विलेज-2, इको विलेज 3, लॉ रेजीडेंसी समेत करीब छह से अधिक सोसाइटियों में बिल्डर ने जरूरत के मुताबिक ट्रांसफार्मर नहीं लगाए हैं। सोसाइटी परिसर की अंदर की व्यवस्था बिल्डर की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed