{"_id":"6ab69727f31847b94d0bf4da","slug":"people-are-troubled-by-low-water-pressure-the-problem-persists-frequently-noida-news-c-23-1-lko1064-107186-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कम पानी के दबाव से लोग परेशान, आए दिन बनी रहती है समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कम पानी के दबाव से लोग परेशान, आए दिन बनी रहती है समस्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 में कम पानी के दबाव से निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि आए दिन पानी का प्रेशर कम रहता है, जिससे घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। सुबह के समय समस्या अधिक बढ़ जाती है और कई बार ऊपरी मंजिलों तक पानी नहीं पहुंच पाता।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि सेक्टर में लंबे समय से पानी का दबाव कम है। इसके कारण लोगों को पानी भरने और अन्य जरूरी कामों के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में डाली गई पानी की पाइपलाइन काफी पुरानी हो चुकी है। जब पानी का दबाव बढ़ाया जाता है तो कई बार पाइपलाइन फट जाती है। इससे जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है। निवासियों ने जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कर कम दबाव के कारणों का पता लगाने और समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।