{"_id":"6a1c30a2407e5bce990cb58b","slug":"people-are-forced-to-get-stuck-in-traffic-jams-outside-their-homes-due-to-street-vendors-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96168-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रेहड़ियों के कारण घर के बाहर जाम में फंसने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रेहड़ियों के कारण घर के बाहर जाम में फंसने को मजबूर
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा दो में अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में सेक्टर की समस्य
अल्फा-2 के निवासियों ने बताईं समस्याएं, कहा शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर की मार्केट में सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ियां आम नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी हैं। ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने खाली पड़ी जमीन पर रेहड़ी-पटरी लगवा रखी हैं। इससे सेक्टर में जाम की स्थिति तो बनी रहती है। सामान खरीदने गए निवासियों को बारिश होने पर बचने तक की जगह नहीं मिल पाती हैं। घर के बाहर ही दो मिनट की दूरी को पार करने में 15 से 30 मिनट का समय लगता हैं। रविवार को अल्फा-2 में आयोजित संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने यह मुद्दे उठाए।
निवासियों ने ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। संवाद में लोगों ने बताया कि सेक्टर में सामुदायिक केंद्र काफी समय से जर्जर हैं। दीवारों के गिरने तक नौबत आ गई हैं। आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने उस पर कब्जा कर रखा है। निवासियों ने कहा कि सेक्टर में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साफ-सफाई नहीं होने से जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सीवरों का गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर बहता रहता है।
बिजली कटौती के कारण रात में सोना दूभर हो गया है। पेट्रोलिंग नहीं होने से सेक्टर में चोरी की वारदात बढ़ रही है। पेयजल की गुणवत्ता खराब हैं। सेक्टर के पार्क बदहाल पड़े हैं। इससे बुजुर्गों के लिए टहलने व बैठने तक की व्यवस्था नहीं है। वहीं, स्ट्रीट लाइटें भी काफी समय से खराब पड़ी हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मार्केट में अवैध रेहड़ी-पटरी से सेक्टर में जाम की स्थिति बनी रहती हैं। शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। - सुभाष भाटी
पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से सेक्टर में आए दिन वारदात बढ़ गई हैं। आए दिन सेक्टर में चोरी हो रही है। - मुकेश कुमार श्रीवास्तव
सेक्टर की सड़कें काफी जर्जर स्थिति में हैं। गड्ढे की वजह से बाइक सवार चालक गिरकर घायल हो रहे है। - अर्चना मिश्रा
सामुदायिक केंद्र की स्थिति काफी खराब हैं। ग्रेनो प्राधिकरण के कर्मचारियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ हैं। - एनपी सिंह
लावारिस कुत्तों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। सफाई व्यवस्था कमजोर है। चारों तरफ गंदगी का आलम है। - जगत सिंह
सेक्टर में आए दिन पानी की पाइपलाइन फट जाती है। इससे घंटों सप्लाई प्रभावित रहती है। गुणवत्ता भी खराब होती है। - संजय कसाना