फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People are alert to the noise of the thief, keeping guard

Noida News: चोर के शोर में रतजगा कर रहे लोग, दे रहे पहरा

Mon, 22 Sep 2025 12:04 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Mon, 22 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
People are alert to the noise of the thief, keeping guard
मेंहदावल कस्बे में चोरों की अफवाह को लेकर रात में पहरा देते हुए मुहल्ले के लोग । संवाद
संतकबीरनगर। जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोग दहशतजदा हैं। देर शाम से ही युवाओं की टोली हाथ में लाठी-डंडा लेकर पहरा दे रही है। गांव गली व मोहल्ले में जागते रहो का शोर गूंज रहा है। खलीलाबाद शहर से सटे लकाड़ी मिश्रौलिया, मड़या, अचकवापुर, पटखौली, सरौली और सरैया में लोग रतजगा कर रहे हैं। यही नहीं टोली बनाकर गांव में पहरा भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में चोर का शोर थमने का नाम नही ले रहा है। देर शाम से ही अनजान व्यक्तियों पर लोगों की निगाह टिक जा रही है। गांव गली व मोहल्ले में कोई अपरिचित चेहरा देखते ही लोग उसे सशंकित निगाह से देखने लगते है। चोर समझकर कई लोगों की पिटाई का भी मामला सामने आ चुका है। पुलिस भी लोगों को अफवाह से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी चोर का शोर का नाम नहीं थम रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिक परिषद खलीलाबाद के मड़या, अचकवापुर, मिश्रौलिया, सरैया पटखौली आदि मोहल्लों में शनिवार की शाम को चोर का शोर उठा। मिश्रौलिया मोहल्ला से सटे गांव लकाड़ी में भी लोग चोर आने से आशंकित होकर घर के बाहर निकलकर रखवाली करने में जुट गए। वहीं उड़सरा गांव में भी चोर की आशंका में लाठी-डंडा लेकर गांव के मुख्य मार्ग पर आकर निगरानी करने में जुटे रहे। शहर से लेकर गांव तक की गलियों में युवाओं की टोली जागते रहो का आवाज बुलंद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस टीम भी गश्त के लिए निकल गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस टीम जांच पड़ताल करने के लिए निकली थी। कहीं पर भी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed