फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People are afraid of using the lift in Paras Tierra

Noida News: पारस टियरा में लिफ्ट का प्रयोग करने से डर रहे लोग

Tue, 14 May 2024 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
People are afraid of using the lift in Paras Tierra
पारस टियरा में लिफ्ट का प्रयोग करने से डर रहे लोग
विज्ञापन

-तीन लोगों को नीचे ला रही लिफ्ट अचानक 25 वीं मंजिल पर पहुंच कर छत से टकरा गई थी
- लोगों में दहशत, घटना के दूसरे दिन रखरखाव करने वाली एजेंसी पहुंची, लिफ्ट का ट्रायल जारी



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी में रविवार रात लिफ्ट में हादसा होने की घटना के बाद से लोगों में दहशत है। दूसरी लिफ्ट का प्रयोग करने से भी लोग हिचक रहे हैं। हादसे वाली लिफ्ट का मंगलवार को रखरखाव करने वाली एजेंसी ट्रायल करती रही। अभी लिफ्ट को निवासियों के लिए शुरू नहीं किया गया है। वहीं, एओए की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


रविवार को सोसाइटी के टावर की लिफ्ट तीसरी मंजिल से सीधे 25वीं मंजिल पर जाकर वहां बने केबिन की छत से टकराने के बाद रुकी थी। घटना के समय सोसाइटी निवासी मुन्ना लाल और दो डिलीवरी बॉय लिफ्ट में सवार थे। उनको किसी तरह बाहर निकाला जा सका। जिस लिफ्ट से घटना हुई उसका मंगलवार को पूरे दिन ट्रायल चला। पारस टियरा के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश गौतम ने बताया कि लिफ्ट का वार्षिक रखरखाव करने वाली एजेंसी ही उसको सही करने का काम कर रही है। मंगलवार को उसका ट्रायल चलता रहा। जब कंपनी लिफ्ट को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर देगी तो उसे लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


समय पर निगरानी हो तो न हों हादसे
-सोसाइटी की संख्या के हिसाब से लिफ्ट लगाई जाए और बिल्डिंग में सर्विस लिफ्ट भी होनी चाहिए।
-लिफ्ट की वायरिंग की समय से जांच नहीं होती। कमजोर पड़ने पर हादसा होने का खतरा अधिक रहता है।
-ऑटो रेस्क्यू डिवाइस की बैट्री कमजोर होती है, जो जल्दी खराब हो जाती है। इस कारण लिफ्ट नजदीकी फ्लोर पर नहीं पहुंच पाती।
-अगर लिफ्ट में फंसने वाला व्यक्ति मदद मांगता है तो सुरक्षाकर्मी की जिम्मेदारी होती है, लेकिन सुरक्षाकर्मी ही तैनात नहीं होते।
-एजेंसी को समय से भुगतान नहीं होने के कारण रखरखाव में होती है लापरवाही, बिल्डरों की भी तय हो जिम्मेदारी
लिफ्ट से हुए कुछ प्रमुख हादसे, जिनमें हुई मौत
-3 अगस्त, 2023: नोएडा के सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत, आठ पर एफआईआर।
-10 जनवरी, 2023: सेक्टर 150 के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में अस्थायी लिफ्ट गिरने से इंजीनियर की मौत
-15 सितंबर, 2023: ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली ड्रीम वैली प्रोजेक्ट में लिफ्ट गिरने से नौ मजदूरों की मौत

-6 जुलाई, 2023: सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करने वाले युवक की लिफ़्ट में फंसकर मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed