फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   penalty on 305 builder and institution

305 बिल्डरों और संस्थानों पर 1.93 करोड़ का जुर्माना -

Tue, 04 Jun 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
penalty on 305 builder and institution
305 बिल्डरों और संस्थानों पर 1.93 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन

नोएडा। एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने वाले 305 संस्थानों व बिल्डर पर प्रदूषण विभाग ने एक साल में करीब 1 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, विभाग सिर्फ 97 लाख रुपये ही वसूल पाया है। मई में 5-5 लाख रुपये के सबसे अधिक जुर्माने संस्थानों पर लगाए गए थे। बावजूद आबोहवा की स्थिति सुधर नहीं पा रही है। संस्थानों और बिल्डरों पर भी कोई असर नहीं है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई 2018 में 30,10,000, अगस्त में 37,35,000, सितंबर में 35,30,000, अक्तूबर में 17,05,000, नवंबर में 9,45,000, दिसंबर में 18,90,000 जबकि जनवरी 2019 में 2,40,000, फरवरी में 4,35,000, मार्च में 9,30,000, अप्रैल में 1,10,000, मई में 29,05,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। खास बात यह कि एनजीटी के नियमों को हवा में उड़ाने वाले 6 बिल्डरों पर विभाग को मुकदमा तक दर्ज करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed