फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paving the way for 100 bed hospital and trauma center in Jewar

Noida News: जेवर में 100 बिस्तर के अस्पताल और ट्रामा सेंटर का रास्ता साफ

Sun, 01 Dec 2024 06:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for 100 bed hospital and trauma center in Jewar
जेवर में 100 बिस्तर के अस्पताल और ट्रामा सेंटर का रास्ता साफ
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों में घायलों के तुरंत उपचार के लिए शासन ने किया था एलान
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक आने वाले गांव के लोगों को जल्द अस्पताल की सौगात मिलने वाली है। सर्वोच्च न्यायालय के यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे और आसपास क्षेत्रों में विकास के लिए जमीन अधिग्रहण की वैधता बरकरार रखने के फैसले ने अस्पताल के निर्माण का रास्ता फिर से खोल दिया है। भूमि विवाद होने के कारण जेवर में अस्पताल का निर्माण रुका पड़ा था, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद यमुना प्राधिकरण की ओर से अस्पताल के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।


ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया, प्रदेश सरकार ने ट्रामा सेंटर के साथ 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने का ऐलान किया था। ताकि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसों में घायलों को तुरंत उपचार मिल सके। अस्पताल के लिए बजट का आंवटन पूर्व में ही किया जा चुका है। यमुना प्राधिकरण की सेक्टर- 22 ई में 24 हजार वर्गमीटर जमीन स्वास्थ्य विभाग को आवंटित करने पर सहमति बनी थी, यह अस्पताल यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे रोनिजा गांव की जमीन पर बनना था, लेकिन किसानों के न्यायालय चले जाने के चलते अस्पताल का निर्माण अटक गया था। कोर्ट ने प्राधिकरण के हक में फैसला सुनाया हैं, जिससे अस्पताल के निर्माण का रास्ता खुल गया है। अस्पताल के लिए बजट का आंवटन पूर्व में ही किया जा चुका है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed