फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patients are waiting, but the doctor is nowhere to be found.

Noida News: मरीज इंतजार में, डॉक्टर साहब का पता ही नहीं

Fri, 19 Sep 2025 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Patients are waiting, but the doctor is nowhere to be found.
दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना सवेरे आठ बजे से 9 बजे तक चिकित्सक नदारद रहते हैं
विज्ञापन

राजेश भाटी

ग्रेटर नोएडा। दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना सवेरे आठ बजे से 9 बजे तक चिकित्सक नदारद रहते हैं। इससे मरीजों को दिक्कत होती है। उनको घंटों इंतजार के बाद दवाई मिल पाती है। मरीजों की शिकायतों के बावजूद विभाग के अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसा ही रहा।


सुबह 8:30 बजे, टीकाकरण केंद्र

दादरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के टीकाकरण केंद्र का केबिन खुला था लेकिन कोई कर्मचारी नहीं था। लिहाजा टीका लगवाने आने वाले लोग वापस चले जा रहे थे।
विज्ञापन




सुबह 8:35 बजे, स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष

स्त्री रोग विशेषज्ञ कक्ष में कोई भी चिकित्सक नहीं था। हालांकि तीन महिला चिकित्सक तैनात हैं। मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे थे। मरीजों ने बताया कि हर रोज सवेरे चिकित्सक नहीं मिलने से घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह 8:45 बजे: दंत रोग विशेषज्ञ कक्ष

दंत रोग विशेषज्ञ कक्ष खुला था लेकिन कोई डॉक्टर तैनात नहीं था। कक्ष में एक कर्मचारी बैठा था। उसने बताया कि थोड़ी देर बाद चिकित्सक आएंंगे। तब तक इंतजार करना होगा।

--
वर्जन
अस्पताल में देर से आने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है। अगर वे अब देर से आते हैं तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर दोपहर में बैठक भी की गई। -डॉ. रविंद्र सिंह, प्रभारी चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed