{"_id":"68cffd3b415488920102b14a","slug":"patients-and-attendants-were-made-aware-noida-news-c-1-gnd1002-3430397-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मरीजों व तीमारदारों को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मरीजों व तीमारदारों को किया गया जागरूक
विज्ञापन
मरीजों व तीमारदारों को किया गया जागरूक
नोएडा। विश्व अल्जाइमर डे पर जिला अस्पताल में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भर्ती मरीजों के तीमारदारों को अल्जाइमर के बारे में जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि अल्जाइमर से पीड़ित व्यक्ति को बहुत पुरानी बातें तो याद रहती हैं, लेकिन वे नई चीजें बार-बार भूल जाते हैं जैसे कोई नाम, चेहरा, तारीख या हालिया घटना।
शुरुआत में रोगी छोटी-छोटी चीजें भूलता है, लेकिन समय के साथ यह समस्या गंभीर हो सकती है। पीड़ित परिजनों को समझाया जाता है कि यह बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं हो सकती, लेकिन दवाओं और देखभाल से इसकी प्रगति को धीमा किया जा सकता है। उनको बताया गया कि उम्र बढ़ने के साथ जोखिम बढ़ता है, खासकर 65 साल के बाद। आनुवंशिकता यानी परिवार में किसी को अल्जाइमर होने से जोखिम बढ़ सकता है। ब्यूरो