Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Patient not getting ultrasound facility in Nuh

अल्ट्रासाउंड नहीं होने से मरीज परेशान

Fri, 09 Oct 2020 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Patient not getting ultrasound facility in Nuh
नूंह (अंतराम खटाना)। पिछले दो साल से नूंह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों को अल्ट्रासाउंड और एक्सरे की सुविधा नहीं मिल रही है। इससे यहां पर आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सुविधाओं के अभाव में गर्भवती महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है।
केंद्र में रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं है। सीएचसी में गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने की बात सरकार करती है। साथ ही एससी, एसटी, बीपीएल सहित सरकारी कर्मचारियों को भी फ्री अल्ट्रासाउंड देने का प्रावधान है, लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। मजबूरी में लोगों को निजी अस्पतालों में अधिक पैसे देकर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। निजी अस्पताल संचालक मनमाने पैसे ले रहे हैं।
विज्ञापन

हर दिन आते हैं सैकड़ों लोग :
नूंह सीएचसी में हर दिन करीब पांच सौ लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। हालांकि पास में मेडिकल कॉलेज भी है, लेकिन वहां पर पहले से ही अल्ट्रासाउंड के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। समाधान करने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट के अभाव में परेशानी बढ़ गई है। हालांकि कई निजी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जा रही है। - डॉ. गोबिंद शरण, एसएमओ।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए सरकार ध्यान नहीं दे रही है। अगर सरकार चाहे तो लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकती हैं। - एडवोकेट मंसूर अली।
सरकार को लोगों की इस समस्या पर प्राथमिकता से ध्यान देने की जरूरत है। निश्चित तौर पर अल्ट्रासाउंड के अभाव में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। - प्रवीन समाजसेवी, इंडरी।

इस बारे में उच्च स्तर पर बातचीत की जाएगी। सरकार ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए कई कार्य किए हैं। आगे भी विकास कार्य होंगे। - गंगादान डागर, वरिष्ठ भाजपा नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed