फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pathology lab operators are charging arbitrary fees in the name of dengue tests

Noida News: पैथोलॉजी लैब संचालक डेंगू की जांच के नाम पर वसूल रहे मनमाना शुल्क

Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pathology lab operators are charging arbitrary fees in the name of dengue tests
नकुड़ में एक पैथोलॉजी पर पर्चे पर जांच की लिखी गई फीस। ​स्टिंग से संबं​धित फोटो
- डेंगू का मौसम आते ही शुरू हो जाता है जांच का खेल, मनचाही करते हैं वसूली
विज्ञापन

- डेंगू की जांच के लिए लैब पर कहीं 800 तो कहीं वसूले जा रहे 1000 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जनपद में डेंगू के केस सामने आने के बाद अनेक निजी पैथोलॉजी लैब संचालकों का धंधा जोर पकड़ने लगा है। एक ही तरह की जांच का लैब संचालक अलग-अलग और मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। डेंगू की जांच के लिए लैब संचालकों द्वारा की जा रही मनमानी वसूली के बारे में जानने के लिए टीम ने महानगर से लेकर देहात तक स्टिंग किया। निजी लैब पर डेंगू की जांच शुरू होना पाया गया। लैब संचालक 800 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की वसूली कर रहे हैं।
- महानगर में संवाददाता व लैब कर्मचारी के बीच बातचीत
संवाददाता - भाई साहब खून की जांचें करानी हैं।
कर्मचारी - सभी जांच हो जाएंगी। इनमें सीबीसी व प्लेटलेट्स जांच एक में होगी।
संवाददाता - सभी जांच की कितनी फीस लगेगी।
कर्मचारी - 3400 रुपये में जांच होगी। इसमें प्लेटलेट्स शामिल नहीं है।
संवाददताता - डेंगू जांच की कितनी फीस है।
कर्मचारी - एक हजार रुपये लगेंगे।
-------
-- नकुड़ में संवाददाता व लैब कर्मचारी के बीच बातचीत
संवाददाता - सीबीसी जांच कितने में होगी।
कर्मचारी - सीबीसी में एचबी, टीएलसी, प्लेटलेट्स आदि जांच होगी। यह जांच 250 रुपये में होती है।
संवाददाता - डेंगू की जांच कितने में होती है।
कर्मचारी - 800 रुपये में होगी।
संवाददाता - डेंगू की जांच कैसे करते हैं।
कर्मचारी - रेपिड किट से की जाती है।
-----
-- गंगोह में संवाददाता व लैब कर्मचारी की बातचीत
संवाददाता - खून की जांच करानी है। कितने में हो पाएगी।
कर्मचारी - इसमें डेंगू की जांच थोड़ी महंगी है।
संवाददाता - डेंगू की जांच कितने रुपये में होगी।
कर्मचारी - डेंगू की जांच के लिए 850 रुपये लगेंगे।
-------
-- न रेट लिस्ट चस्पा और न ही रेट निर्धारित
डेंगू के मामले मिलने लगे हैं। अभी तक 18 मरीज मिल चुके हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक डेंगू की जांच के लिए रेट निर्धारित नहीं किए हैं और न ही पैथोलॉजी पर रेट लिस्ट चस्पा की गई। यहीं कारण है कि पैथोलॉजी मनमानी वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

-----
-- वर्जन
अभी शासन से डेंगू जांच की फीस लेने के निर्देश नहीं मिले हैं। मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल में डेंगू की एलाइजा जांच होती है। अगर कोई पैथोलॉजी ज्यादा रुपये ले रही है तो शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। - डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी

नकुड़ में एक पैथोलॉजी पर पर्चे पर जांच की लिखी गई फीस। स्टिंग से संबंधित फोटो

नकुड़ में एक पैथोलॉजी पर पर्चे पर जांच की लिखी गई फीस। स्टिंग से संबंधित फोटो

नकुड़ में एक पैथोलॉजी पर पर्चे पर जांच की लिखी गई फीस। स्टिंग से संबंधित फोटो

नकुड़ में एक पैथोलॉजी पर पर्चे पर जांच की लिखी गई फीस। स्टिंग से संबंधित फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed