फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers will fly with Indigo, Air India and Akasa Air

Noida News: नोेएडा एयरपोर्ट से 10 जगहों के लिए उड़ान भरेंगे तीन एयरलाइंस के विमान

Mon, 27 Oct 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Passengers will fly with Indigo, Air India and Akasa Air
इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर के साथ हुआ समझौती, अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों से बातचीत जारी
विज्ञापन



-शुभारंभ के बाद एक और एयरलाइन के साथ हो सकता है समझौता

माई सिटी रिपोर्टर

यमुना सिटी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फिलहाल तीन एयरलाइंस के विमान उड़ान भरेंगे। इसमें इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया शामिल हैं। दिसंबर से इन एयरलाइंस के विमान में यात्री उड़ान का लुत्फ ले सकेंगे। एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के साथ ही अन्य एयरलाइंस की सेवाएं भी यहां से शुरू हो सकें इसकी तैयारी की जा रही है।
नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का शुभारंभ करने पहुंचेंगे। इस बीच लंबित कार्य तेजी से पूरे करने की कवायद चल रही है। एयरपोर्ट से दिसंबर में घरेलू उड़ानें भी शुरू होनी हैं। ऐसे में विभिन्न एयरलाइंस एयरपोर्ट की ओर रुख कर रही हैं। अभी तक इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर के साथ समझौता हो चुका है। इसमें अकासा एयर के साथ यात्री घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का लुत्फ ले सकेंगे। दिसंबर से विमान सेवाएं शुरू होने पर यात्री यात्री सफर कर सकेंगे। अन्य एयरलाइंस के साथ भी एयरपोर्ट प्रबंधन की बातचीत जारी है। जिससे यात्रियों को आगामी समय में बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के शुरुआती चरण में दस जगहों के लिए विमान सेवाएं शुरू की जानी हैं। इसमें प्रमुख शहरों को शामिल किया गया है, जहां यात्रियों का आवागमन ज्यादा रहता है। वाराणसी, लखनऊ, अहमदाबाद, श्रीनगर, मुंबई, बेंगलूरू, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई और पटना के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी। कुछ समय बाद एयरपोर्ट से अन्य शहरों के लिए भी यात्रियों को विमान मिलेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने अपनी लांच कैरियर के रूप में इंडिगो की घोषणा कर दी है। आकासा एयर यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें संचालित करेगी, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी सेवाएं शुरू करेगी। कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों से बातचीत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रवक्ता, एनआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed