{"_id":"6a4a75045f571758870e49fe","slug":"passengers-were-being-dropped-off-after-the-bus-stopped-on-the-dme-when-a-canter-truck-coming-from-behind-rammed-into-it-grnoida-news-c-1-noi1095-4470095-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीएमई पर बस रोक कर उतार रहे थे सवारी, पीछे से आए कैंटर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीएमई पर बस रोक कर उतार रहे थे सवारी, पीछे से आए कैंटर ने मारी टक्कर
विज्ञापन
नोएडा। माडल टाउन के पास टक्कर के बाद छतिग्रस्त कैंटर।
- बस के हेल्पर की मौत, तेज झटके से दो-तीन सवारियां चोटिल, लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही थी बस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर सेक्टर-62 के सामने सवारी उतार रही निजी बस में पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। बस के पीछे सवारियों का बैग निकाल रहा हेल्पर कैंटर की चपेट में आ गया। हादसे में लखीमपुर निवासी सोनू गुप्ता (33) की मौत हो गई जबकि बस में बैठे दो-तीन यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बस और कैंटर को कब्जे में लेकर सवारियों को सुरक्षित रूप से एक्सप्रेसवे से बाहर निकालकर उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। बस लखीमपुर खीरी से दिल्ली जा रही थी। इस हादसे ने एक्सप्रेसवे पर बस चालकों द्वारा मनमाने ढंग से रुककर यात्रियों की जान जोखिम में डालने की प्रवृत्ति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। निजी स्लीपर बस लखीमपुर से दिल्ली जा रही थी जिसमें नोएडा के यात्री भी सवार थे। सवारियों को उतारने के लिए बस को लोहे की रेलिंग से घिरी डीएमई की मुख्य लेन में रोक दिया गया। हेल्पर सोनू गुप्ता डिग्गी से बैग निकाल रहा था तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस कई मीटर आगे खिसक गई। इससे बैठे और लेटे यात्री आगे की सीटों से टकरा गए और बस में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची सेक्टर-58 थाना पुलिस ने बस खाली करवाई। टक्कर के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस के पहुंचने पर बस चालक भी सामने नहीं आया।
पुलिस ने हेल्पर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी सेक्टर-58 अमित कुमार ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। बस और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद शिकायत देने की बात कही है।