Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers on Shahganj and Ayodhya routes did not get buses.

Noida News: शाहगंज व अयोध्या रूट के यात्रियों को नहीं मिली बस

Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Passengers on Shahganj and Ayodhya routes did not get buses.
रोडवेज स्टेशन परिसर में गंतव्य तक जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री। - फोटो : रोडवेज स्टेशन परिसर में गंतव्य तक जाने के लिए बस का इंतजार करते यात्री।
सुल्तानपुर। दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रविवार को बस स्टेशन पर उमड़ पड़ी। डिपो में लखनऊ और प्रयागराज के रास्ते से पहुुंचे अधिकांश यात्री अयोध्या व शाहगंज जाने वाले रहे। दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए घंटों बस की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
विज्ञापन

आजमगढ़ के फूलपुर निवासी रोहित सिंह ने बताया कि वह कानपुर में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। आज उन्हें छुट्टी मिली है। घर जाने के लिए वह लखनऊ से किसी तरह बस से सुल्तानपुर पहुंचे। अब उन्हें बस नहीं मिल रही है। शाहगंज के रहने वाले धीरज कुमार ने बताया कि वह उन्नाव में एक मॉल में काम करते हैं। दीपावली पर घर जाना है। एक घंटे से बस स्टेशन पर बस का इंतजार कर रहे हैं। यहां पर बस की कोई व्यवस्था नहीं है। अयोध्या के रहने वाले सीताराम ने बताया कि वह मिर्जापुर के एक कारखाने में काम करते हैं। सुबह सात बजे से बस स्टेशन पर खड़े हैं। दो बसें अयोध्या गईं, लेकिन भीड़ अधिक होने की वजह से जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

30 अक्तूबर तक कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त
दीपावली और डाला छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने चालकों-परिचालकों की 18 से 30 अक्तूबर तक छुट्टी निरस्त कर दी है। यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रतिदिन 300 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले चालकों-परिचालकों को 450 रुपये रोजाना के हिसाब से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या पूरी होने पर भेजी जा रहीं बसें
बस स्टेशन इंचार्ज नान्हूराम सरोज ने बताया कि दीपावली पर बाहर से आने वाले परदेसियों की संख्या बढ़ी है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए लोकल रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यदि किसी रूट पर बस नहीं है और जाने वाले यात्री अधिक हैं तो दूसरे रूट पर चलने वाली बस को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed