{"_id":"6aabed69406f28852801dd30","slug":"passengers-face-problems-due-to-lack-of-e-bus-stops-at-major-locations-noida-news-c-23-1-lko1064-106336-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्रमुख स्थानों पर ई-बस स्टॉपेज न बनने से यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्रमुख स्थानों पर ई-बस स्टॉपेज न बनने से यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
- सिटी बस स्टॉपेज बनाने का कार्य नहीं हुआ शुरू, लोगों को हो रही है दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर में सिटी ई-बसों के संचालन के लिए छह रूट निर्धारित किए गए हैं, लेकिन प्रमुख और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अभी तक स्टॉपेज विकसित नहीं किए गए हैं। रूट के लिए निर्धारित स्थानों में कस्बों और गांवों के नाम दर्ज हैं, लेकिन वहां बस रोकने और सवारियां बैठाने के लिए न तो निर्धारित स्थान बनाए गए हैं और न ही बोर्ड लगाए गए हैं। इससे यात्रियों के साथ-साथ बस चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्टॉपेज निर्धारित नहीं होने के कारण यात्री सड़क किनारे अलग-अलग स्थानों पर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। चालक की नजर पड़ने पर बस रोककर यात्रियों को बैठा लिया जाता है, जबकि कई बार नजर नहीं पड़ने पर यात्री बस के इंतजार में खड़े रह जाते हैं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा होती है।
यात्री दीनदयाल ने बताया कि प्रत्येक निर्धारित स्टॉपेज पर बोर्ड लगाए जाने चाहिए। इससे यात्रियों को पहले से पता रहेगा कि बस कहां मिलेगी और वे उसी स्थान पर पहुंचकर बस का इंतजार कर सकेंगे। साथ ही चालकों को भी निर्धारित स्थान पर बस रोकने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि स्टॉपेज पर बसों के संभावित आगमन का समय भी प्रदर्शित किया जा सकता है।
विज्ञापन
-- -- -- -
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा स्टॉपेज बनाने का काम किया जा रहा है। उनके तैयार होने के बाद यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। -राजेश वर्मा, एआरएम सिटी ई-बस डिपो