फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers are troubled due to lack of toilets

Noida News: जेवर बस स्टैंड पर शौचालय न होने से यात्री परेशान

Sun, 14 Sep 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Passengers are troubled due to lack of toilets
यमुना सिटी(संवाद)। जेवर बस स्टैंड इन दिनों बदहाल स्थिति से जूझ रहा है। यहां शौचालय न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना बड़ी संख्या यात्री बस स्टैंड से गुजरते हैं, लेकिन सबसे बुनियादी सुविधा ही उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि बसों का इंतजार करते समय उन्हें काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। शौचालय न होने की वजह से महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। यात्रियों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है, जिससे असुविधा के साथ-साथ अस्वच्छता भी फैल रही है। बस स्टैंड परिसर में चारों तरफ गंदगी फैला है। कूड़े के ढेर और खुले में घूमते आवारा पशु यात्रियों की मुसीबत और बढ़ा रहे हैं। गंदगी के कारण दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। यात्रियों ने प्रशासन से शीघ्र शौचालय निर्माण और साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेवर जैसे कस्बे में जहां अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसी बड़ी परियोजना बन रही है, वहां बस स्टैंड की ऐसी दुर्दशा शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed