{"_id":"6a9c18911e43617a1d088dee","slug":"part-of-the-balcony-broke-and-fell-down-noida-news-c-23-1-lko1064-105169-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बालकनी का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बालकनी का हिस्सा टूटकर नीचे गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में शनिवार को बालकनी का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। टॉवर सी के फ्लैट नंबर-1001 की बालकनी का एक हिस्सा टूटकर टॉवर सी के फ्लैट नंबर-901 की बालकनी में जा गिरा। घटना के समय बालकनी में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
एम्स ग्रीन एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एके कौशिक ने बताया कि घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों में बालकनियों और टॉवरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका आरोप है कि सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। कई बार ऊपरी मंजिलों से प्लास्टर सीधे नीचे गिर चुका है और कुछ घटनाओं में लोग बाल-बाल बचे हैं।
एसोसिएशन ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर सोसाइटी के भवनों और बालकनियों की सुरक्षा की जांच कराने की मांग की है। पदाधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही टॉवरों का निरीक्षण किया जाएगा।