फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Park maintenance has become a problem in the authority's societies.

Noida News: प्राधिकरण की सोसाइटी में पार्कों के रखरखाव बनी समस्या

Sun, 11 Oct 2026 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
Park maintenance has become a problem in the authority's societies.
सोरभ शर्मा
- 22-डी सेक्टर की हाईराइज सोसाइटी निवासी बोले, सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। सोसाइटी के पार्काें का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। पार्कों में घास और गंदगी बढ़ रही है। कर्मचारी काम करने आते हैं लेकिन खानापूर्ति कर चले जाते हैं। सोसाइटी की चहारदीवारी के पास की घास लंबे समय से नहीं काटी गई है। कई बार सांप भी निकल चुके हैं। इससे पार्क में खेल रहे बच्चों का अधिक ध्यान रखना पड़ता है। रात के समय सोसाइटी में जगह-जगह रोशनी की समस्या है।
रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में यह बातें 22-डी सेक्टर की हाईराइज सोसाइटी निवासियों ने बताईं। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदने के बाद भी वह सोसाइटी के पार्कों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। पार्कों का उचित रखरखाव नहीं होने से वहां गंदगी और घास बढ़ रही है। आरोप है कि घास काटने के लिए आए सफाईकर्मी केवल खानापूर्ति करके लौट जाते हैं। सोसाइटी की बाउंड्री वॉल के पास लंबे समय से घास की कटाई नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि इसके चलते कई बार सांप निकलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में परिसर में सतर्कता बरतनी पड़ती है और बच्चों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखना पड़ता है। सोसाइटी में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात होते ही कई स्थानों पर अंधेरा छा जाता है। इससे निवासियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से लोग मांग उठा रहे हैं कि सोसाइटी इन समस्याओं का समाधान किया जाए, लेकिन अधिकारी उनकी ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन




- प्राधिकरण ने इस सोसाइटी को बसाया है, इसके बाद भी यहां साफ-सफाई जैसी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। - महेंद्र सिंह अटवाल

- सोसाइटी परिसर में कई बार सांप निकल चुके हैं, जिसके चलते परिसर में खास सतर्कता बरतनी पड़ती है। - ओमपाल सिंह

- सोसाइटी में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसके चलते कई स्थानों पर रात के समय कई जगहों पर बिलकुल अंधेरा हो जाता है। - विक्रम भारद्वाज

- त्योहारों के दौरान सोसाइटी में पार्कों का इस्तेमाल किया जाता है। ठीक तरह से रखरखाव नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। - समर्पित आर्या

- समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। - सौरभ शर्मा

- सोसाइटी में हो रही परेशानियों का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए। अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए। - आदेश मलिक

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

सोरभ शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed