फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Parents accused the school management of indecency

Noida News: अभिभावकों ने लगाया स्कूल प्रबंधन पर अभद्रता का आरोप

Tue, 11 Apr 2023 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Parents accused the school management of indecency
-विशेष दुकान से किताबें खरीदने का दबाव डालने की शिकायत पर अभिभावकों को किया गया बाहर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित श्रीराम ग्लोबल स्कूल प्रबंधन पर अभिभावकों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अभिभावक स्कूल प्रबंधन एक तय बुक स्टोर से ही किताबें-स्टेशनरी लेने का दबाव डालने की शिकायत करने गए थे। आरोप है कि प्रबंधन ने सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से उन्हें बाहर जाने का रास्ता दिखा दिया।

अभिभावक सीमा सिंह ने बताया कि शनिवार को एक तय दुकान से किताबें, स्टेशनरी एवं अन्य सामान खरीदने की लिस्ट स्कूल से दी गई। दुकानदार ने अभिभावकों को बताया कि स्कूल प्रबंधन ने उनसे कहा है कि जो किताबें या स्टेशनरी स्कूल के पास उपलब्ध हैं, वह सामान छोड़ कर अन्य सामान व किताबें दी जाएं। सामान की रकम दुकानदार को देनी होगी। सामान स्कूल से जा कर लेना होगा। दुकान में कक्षा एक से ऊपर की किताबें मिलती हैं। अभिभावकों ने शनिवार को इसकी शिकायत पुलिस से की थी। सोमवार को कई अभिभावक स्कूल की निदेशक से मिलने गए थे। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य ने अभद्रता करते हुए कहा कि आपके बच्चे को किसी भी स्कूल में प्रवेश नहीं मिलेगा और स्कूल से बाहर जाने को कहा। प्रधानाचार्या गीता वार्ष्णेय का कहना हैं कि कोई भी अभिभावक उनसे नहीं मिला है। अभिभावकों की ओर से लगाए गए सभी आरोप निराधार है।
विज्ञापन

----

निरीक्षण में स्कूल से कुछ दूरी पर किताबें बेची जा रही हैं। स्कूल में सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी की किताबें नहीं चलाई जा रही हैं। अभिभावकों ने अभद्रता की कोई शिकायत नहीं की है। स्कूल को नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि उत्तर से संतुष्ट नहीं होते हैं तो स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छवि सिंह, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed