फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paramedical student tried to jump from college balcony, staff and student saved her

Noida News: पैरामेडिकल की छात्रा ने की कॉलेज की बालकनी से कूदने की कोशिश, स्टाफ और छात्र ने बचाया

Thu, 11 Sep 2025 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Paramedical student tried to jump from college balcony, staff and student saved her
अन्य छात्राओं से पैसों के लेने-देन के विवाद से थी तनाव में
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पैरामेडिकल की छात्रा ने कॉलेज की दूसरी मंजिल की बालकनी से कूदने की कोशिश की। कॉलेज स्टाफ और छात्र ने उसे रोक लिया। छात्रा कॉलेज की अन्य छात्राओं से पैसों के लेन-देन के विवाद से परेशान थी। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने अपने साथियों से कुछ रुपये लिए थे जिसे वापस करने के लिए उस पर दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण वह परेशान थी। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नॉलेज पार्क-3 स्थित निजी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस की छात्रा अचानक दूसरी मंजिल पर खिड़की फांदकर बालकनी पर चढ़ गई। वह कूदने का प्रयास करने लगी। नीचे मौजूद अन्य छात्रों और स्टाफ उसे रोकने लगे। छात्रा आत्महत्या करने की जिद पर अड़ गई। इसी बीच कॉलेज स्टाफ और छात्र तुरंत बालकनी के कक्ष के पास खिड़की पर पहुंचे उसे अंदर पकड़ लिया। उसके बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और कॉलेज प्रबंधन से समझाया
सूचना पर पहुंचे परिजनों और कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को समझाया-बुझाया। छात्रा सुरक्षित है। उसकी काउंसलिंग की गई। छात्रा के पिता का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। कॉलेज प्रशासन ने उसकी जान बचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed