{"_id":"69b96dbb59d52468ed03d499","slug":"para-cyclist-praveen-will-represent-india-in-the-asian-championship-noida-news-c-1-noi1095-4060855-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैरा साइकिलिस्ट प्रवीण एशियाई चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैरा साइकिलिस्ट प्रवीण एशियाई चैंपियनशिप में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन
- फिलीपींस में 25–31 मार्च तक मुकाबले, कई देशों के शीर्ष खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
फोटो है
-- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर के पैरा साइकिलिस्ट प्रवीण कुमार फिर से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका चयन 14वीं एशियाई पैरा ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह चैंपियनशिप फिलीपींस में आयोजित होगी।
हाल ही में हैदराबाद में आयोजित नेशनल पैरा रोड एंड ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में प्रवीण ने दो रजत और एक कांस्य पदक जीता था। प्रवीण कुमार 22 मार्च को दिल्ली से फिलीपींस के लिए रवाना होंगे। यह प्रतियोगिता 25 से 31 मार्च 2026 तक टैगायटे सिटी वेलोड्रोम में आयोजित होगी। यह फिलीपींस का यूसीआई मानक वाला पहला इनडोर ट्रैक है। चैंपियनशिप में भारत, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया समेत कई देशों के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं, सीआरसी ग्रुप के डायरेक्टर सलिल कुमार ने प्रवीण जैसे खिलाड़ियों के जज्बे को प्रेरणादायक बताया।