{"_id":"61b8d8dd2b091a29484f8dea","slug":"paper-leak-case-question-paper-cpu-mobile-recovered-from-the-accused-noida-news-noi621300373","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक केस : आरोपियों से प्रश्नपत्र, सीपीयू, मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक केस : आरोपियों से प्रश्नपत्र, सीपीयू, मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के पेपर लीक मामले के आरोपी निलंबित सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय उपाध्याय और प्रिंटिंग प्रेस मालिक राय अनूप प्रसाद से मंगलार को 11 घंटे की रिमांड पर पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने संजय की निशानदेही पर मोबाइल और प्रसाद के बदरपुर, दिल्ली स्थित दफ्तर से वह सीपीयू भी बरामद किया जिसका इस्तेमाल प्रश्नपत्र के आदान प्रदान में किया गया था। प्रसाद के दफ्तर से पुलिस को यूपीटीईटी प्रश्नपत्र का एक सेट भी मिला है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल व सीपीयू के जरिये ही अन्य आरोपियों का पता लगेगा।
यूपीटीईटी परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक होने की जानकारी होने पर परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस मामले में 30 नवंबर को सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। एसटीएफ ने अनूप प्रसाद व संजय उपाध्याय गिरफ्तार किया था। दोनों से जांच टीम ने गहनता से पूछताछ की, लेकिन कई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिल पाईं थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। वहीं, पुलिस ने जेल भेजे गए दोनों आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मांगी थी। अदालत ने आरोपियों की मंगलवार सुबह आठ से शाम सात बजे तक रिमांड मंजूर की थी।