फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pankaj Chaudhary is set to become the UP BJP president! Massive explosion on the Magadh Express

UP Big News: पंकज चौधरी का यूपी भाजपा अध्यक्ष बनना तय! मगध एक्सप्रेस में भीषण धमाका; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Sat, 13 Dec 2025 04:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 13 Dec 2025 04:48 PM IST
सार

हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। उत्तर प्रदेश में यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया है। वहीं, नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार की सुबह झिंगूरा और पहाड़ा स्टेशन के बीच तेज धमाके से यात्रियों में भगदड़ मच गई।। आइए, यहां पर शनिवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालें।

विज्ञापन
Pankaj Chaudhary is set to become the UP BJP president! Massive explosion on the Magadh Express
UP Big News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उधर, नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार की सुबह झिंगूरा और पहाड़ा स्टेशन के बीच तेज धमाके से हड़कंप मच गया। इसके अलावा, मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए तराई इलाकों के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें यूपी की शनिवार की बड़ी खबरें-

विज्ञापन

सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन
यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण मौजूद रहे। वहीं, रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। दोपहर एक बजे पंकज चौधरी, पीयूष गोयल और विनोद तावड़े के साथ लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर पंकज चौधरी ने ANI से बातचीत में कहा था, आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। अब आगे पार्टी तय करेगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर की चपेट में कई जिले, इन इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी
शनिवार की सुबह राजधानी लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। उत्तर प्रदेश में बदले हुए मौसम और ठंड के बीच सुबह शाम कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए तराई इलाकों के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को तराई के बरेली, कुशीनगर, गोरखपुर, अयोध्या में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। 6.4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। वहीं मुजफ्फरनगर में 6.8 डिग्री और अयोध्या में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा दर्ज हुआ। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

मगध एक्सप्रेस में भीषण धमाका, चलती ट्रेन से कूदे यात्री
नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन मगध एक्सप्रेस के जनरल कोच में शनिवार की सुबह झिंगूरा और पहाड़ा स्टेशन के बीच तेज धमाके से यात्रियों में भगदड़ मच गई। फायर इंस्टीग्यूशर का ढक्कन फटने से पूरे कोच में धुआं फैल गया और यात्री डर कर खिड़की से कूद गए। नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही डाउन 20802 मगध एक्सप्रेस शनिवार की सुबह 10:21 बजे मिर्जापुर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए चली थी। ट्रेन अभी झिंगुरा पाकर पहाड़ा स्टेशन के समीप पहुंच रही थी। तभी ट्रेन के गार्ड बोगी से तीसरे जनरल कोच में लगे फायर इंस्टीग्यूशर का ढक्कन फट गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

सात ऊर्जा चक्रों की थीम पर विकसित होगा माघ मेला, सात रंगों से अलंकृत होंगे सात सेक्टर
मेला प्रशासन इस बार माघ मेले को मानव शरीर के सात ऊर्जा चक्रों की थीम पर विकसित करेगा। मेला प्रशासन ने मेले की नव्य थीम आधारित बसावट और सजावट का प्रस्ताव शासन को पेश किया है। भारतीय धर्म शास्त्र और दर्शन में सात अंक का विशेष महत्व है जो धार्मिक दृष्टि से लेकर रीति-रिवाजों और मान्यताओं तक दिखता है। भारतीय दर्शन, अध्यात्म और ज्योतिषीय विषयों के जानकार आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला बताते हैं कि हिंदू धर्म में सात एक अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक संख्या है जो हिंदू सनातन धर्म और संस्कृति की विभिन्न दिव्य अवधारणाओं और दर्शनों का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व करता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को मारी टक्कर, तीन की मौत और पांच घायल
उन्नाव जिले में अजगैन-मोहान मार्ग पर धाराखेड़ा गांव के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मोहान से अजगैन की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो रिक्शा को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां दो की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धारा खेड़ा गांव के पास कोतवाली क्षेत्र के मद्दूखेड़ा गांव निवासी पुत्ती लाल (46), दही थाना क्षेत्र के कोयला गली निवासी रमाशंकर (45) पुत्र राजपाल व एक अन्य लखनऊ आंख दिखाने के लिए ऑटो से जा रहे थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed