{"_id":"65880b14c20e345cc6034c26","slug":"panic-after-woman-dead-body-found-in-greater-noida-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: महिला का शव मिलने से हड़कंप, मारपीट के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: महिला का शव मिलने से हड़कंप, मारपीट के बाद हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 24 Dec 2023 04:12 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 24 Dec 2023 04:12 PM IST
सार
महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। मारपीट और हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के तहत अट्टा गुजरान बंधा के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। मारपीट और हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन