{"_id":"5fa437888ebc3e9b833787de","slug":"panchayat-in-village-people-demand-justice-mewat-news-noi5467979141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार उपलब्ध कराने के कथित आरोपी अजहरुद्दीन के समर्थन में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार उपलब्ध कराने के कथित आरोपी अजहरुद्दीन के समर्थन में पंचायत
विज्ञापन
पुन्हाना। निकिता हत्याकांड के मामले में आरोपियों को हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार कथित आरोपी अजहरुद्दीन को निर्दोष बताते हुए गांव सिहरी-सिंगलहेड़ी में पंचायत की गई। गांव वालों का आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते असली आरोपी को छोड़कर एक निर्धन मजदूर को फंसाया है। ग्रामीणों ने सीएम, गृहमंत्री, एसआईटी हेड और सीआईडी डीजी को शिकायत देकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
ताहिर हुसैन, शाहबुद्दीन, मसूद ठेकेदार, राम हरि पटेल सहित अन्य लोगों का कहना है कि निकिता की मौत से पूरे जिले के लोग दुखी है, लेकिन हत्यारों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने में पुलिस ने अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है वह निर्दोष है। असली आरोपी तो तौसीफ के रिश्तेदार है जो अपने बचाव के लिये गरीब को फंसा रहे हैं।
डॉ. नूर मोहम्मद, हातम दीन नंबरदार, नसरू सिहरी का कहना है कि अजहरुद्दीन के लिए चार पांच गांवों के लोग एक जुट है। वह मजदूरी करता है, उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं है। आरोप है जुबेर ने मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए बेगुनाह अजहरुद्दीन को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
प्ंाचायत में ताहिर, शाहबुद्दीन, मसूद ठेकेदार, राम हरि पटेल, ईसा ठेकेदार, डॉ. नूर मोहम्मद, हातम दीन नम्बरदार, नसरू सिहरी, कमर साहेब, मनोज पटेल, मुबारिक, हक्कू टीकरी, अली मोहम्मद सिहरी, सगीर लहरवाड़ी, हारूनी, पत्नी शबनम सहित कई लोग मौजूद रहे।