फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   palwal canal need water flow

हसनपुर रजवाहे में पानी न आने की शिकायत

Tue, 23 Aug 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
palwal canal need water flow
पलवल। रजवाहे में पानी न आने से परेशान किसानों ने मंगलवार को सीएम विंडो पर शिकायत की। शिकायत गांव जटौली निवासी किसान कोमल प्रसाद के नेतृत्व में दी गई। पानी न आने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि हसनपुर रजवाहा में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा है, जिस कारण किसानों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के खेत सूखे पड़े हैं। इस बारे में उन्होंने कई बार सिंचाई विभाग से शिकायत की, परंतु उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इसकी शिकायत उन्होंने पलवल के एसडीओ व जेई से भी की, परंतु उन्होंने भी कोई सुनवाई नहीं की। पानी न आने के कारण गांव गुलावाद, जटौली, लीखी, डराना, हसनपुर, मच्छीपुरा, भिडूकी के किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की है कि उनके हिस्से का पानी उन्हें मिलना चाहिए, ताकि उनकी फसल खराब ना हो।
विज्ञापन

रजवाहों में पानी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को डिमांड भेजी गई है। पानी मिलते ही रजवाहों में पानी छुड़वा दिया जाएगा।
- एसपी गर्ग, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed