{"_id":"6478ef6a8a227ba4050bc587","slug":"pallavi-belana-and-harmanpreet-kaur-got-gold-in-weightlifting-grnoida-news-c-23-1-noi1091-9718-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ\nभारोत्तोलन में पल्लवी, बेलाना और हरमनप्रीत कौर को मिला सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सभी केंद्रों के ध्यानार्थ भारोत्तोलन में पल्लवी, बेलाना और हरमनप्रीत कौर को मिला सोना
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स: फोटो-- -- -- -- -- -- -- -
भारोत्तोलन में पल्लवी, बेलाना और हरमनप्रीत कौर को मिला सोना
-जीबीयू के इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की भारोत्तोलन प्रतियोगिता का तीसरा दिन
-शहीद विजय सिंह पथिक स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुक्केबाजी के सेमीफाइनल, आज होंगे फाइनल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के तीसरे दिन अलग-अलग पांच भार वर्ग में बालिकाओं और बालकों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग में सेनापति पल्लवी, बेलाना नैनी, हरमनप्रीत कौर, तथा बालक वर्ग में अंशुल व शेख लाल बशीर ने स्वर्ण पदक जीता।
बृहस्पतिवार की सुबह सबसे पहले बालिका वर्ग के 64 किग्रा भार में आंध्र यूनिवर्सिटी की सेनापति पल्लवी ने स्वर्ण, जैन यूनिवर्सिटी की दितिमोनी सोनोवाल ने रजत और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की नेविता ने कांस्य पदक जीता है। वहीं 71 किग्रा वर्ग में आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी की बेलाना नैनी ने स्वर्ण पदक जीता। संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी की नवदीप कौर ने रजत और सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी की तृप्ति संजय माने ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 76 किग्रा भार वर्ग में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की हरमनप्रीत कौर ने स्वर्ण, मेवाड़ यूनिवर्सिटी की रितु को रजत और गुरु काशी यूनिवर्सिटी की लेखा माल्या एम को कांस्य पदक मिला है। वहीं बालक वर्ग के 81 किग्रा में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अंशुल ने स्वर्ण, यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के नैतिक जंगिड ने रजत और योगी वेमना यूनिवर्सिटी के रवि शंकर ने कांस्य पदक जीता है। 89 किग्रा वर्ग का आचार्य नागार्जुन यूनिवर्सिटी के शेख लाल बशीर ने स्वर्ण पदक जीता है। दूसरे नंबर पर सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी के धैर्यशील शाहाजी सालुंखे और तीसरे नंबर पर आंध्र यूनिवर्सिटी के मोएडा मणिकांता रहे हैं।
मुक्केबाजी के फाइनल आज, स्वर्ण पदक जीतने की रहेगी होड़
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में बृहस्पतिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल खेले गए। लाइट वेट 48-50 किग्रा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की तमन्ना ने पंजाब यूनिवर्सिटी की कोमल को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसी श्रेणी में डाॅ. भीम राव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की मानसी शर्मा ने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की नीतू रानी को हराकर फाइनल में जगह पक्की की। इसी तरह 52-54 किग्रा वर्ग में छत्रपति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की तनिषा लंबा और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की आरजू ने जीत दर्ज की। लाइट वेट 57-60 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी की मंदीप कौर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की कृति ने जीत दर्ज की है। वेल्टर वेट 63-66 किग्रा वर्ग में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की दीपिका और पंजाब यूनिवर्सिटी की मन्नु निमावत ने जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। मिडिल वेट 70-75 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी की मुुस्कान और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की राज साहिबा ने जीत दर्ज की है। हैवी वेट 80-81 प्लस किग्रा के फाइनल में चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी की स्वाती और राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की अल्फीया तरुन्नम ने जगह पक्की की है। आज फाइनल के बाद शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।