फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Pagoda echoes with bomb blasts

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय

Thu, 11 Mar 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Pagoda echoes with bomb blasts
नूंह/फिरोजपुर झिरका। महाशिवरात्रि के पर्व की धूम बृहस्पतिवार को जिले भर में दिखाई दी। शिवालय पूरे दिन बम-बम भोले के जयकारे से गूंजते रहे। सुबह से ही जहां मंदिरों में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ती रही, वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे। देर रात तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

इस दौरान नूंह के नल्हेश्वर स्थित पांडवकालीन शिव मंदिर व फिरोजपुर झिरका के पांडवकालीन शिव मंदिर में दूरदराज से आए हजारों लोगों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में जाने से पूर्व भक्तों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। वहीं जलाभिषेक के बाद भंडारे और प्रसाद वितरण का दौर पूर दिन चलता रहा। श्रद्धालुओं का शिवालयों में पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। भक्तों ने बेल पत्र, धतूरा अर्पित कर महादेव दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक किया। भारी संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोलेबाबा के जयकारों के साथ अरावली पर्वत श्रृंखला गुंजायमान रहा। इस दौरान मंदिर परिसर पर श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह मीठे पानी की छबील व लंगर का आयोजन किया गया था। फिरोजपुर झिरका शिव मंदिर कमेटी के प्रधान अनिल गोयल, नूंह के नल्हेश्वर मंदिर कमेटी के प्रधान सरदार गुरुचरण सिंह मलिक, कैलाश, दिनेश नागपाल, राजू पार्षद, पवन कालरा आदि ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। वहीं नूंह शहर के भूतेश्वर मंदिर से हिंदू हाईस्कूल तक कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
इस दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। फिरोजपुर झिरका थाना प्रबंधक रमेश चंद्र और सिटी पुलिस चौकी इंचार्ज यशपाल सीआईए इंचार्ज कंवर पाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मी पूरे दिन लोगों की सुरक्षा में तैनात रहे। एसडीएम रीगन कुमार ने समय-समय पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं नूंह सदर थाना प्रभारी सतीश कुमार व सिटी थाना प्रभारी हादी खान ने भी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की बनी रही स्थिति
फिरोजपुर झिरका के पांडवकालीन शिव मंदिर के तिजारा रोड पर पर अधिक भीड़ होने के चलते लगभग एक घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। जिसे खोलने में पुलिस के आला अधिकारियों को भारी मशक्कत उठानी पड़ी।

तावड़ू के सुबह से चलता रहा जलाभिषेक
तावडू। महाशिवरात्रि के पर्व पर बृहस्पतिवार को मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजे। सूर्योदय से पहले ही मंदिरों में जलाभिषेक करने को लेकर भक्तों की कतार लग गई थी। नगर के प्राचीन देवी मंदिर सहित केसरी दास बगीची, सिद्धि शनि पीठ ढ़ीढारा के अलावा गांव जोरासी पहाड़ के शिखर पर स्थापित पांडवकालीन शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। आचार्य श्यामसुंदर शास्त्री ने बताया कि महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। वर्ष में मात्र यही एक ऐसा दिन होता है जब प्रकृति मनुष्य को उसके आध्यात्मिक शिखर तक ले जाने में मदद करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed