फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Paddy procurement to begin today at 76 procurement centres, preparations complete

Noida News: 76 क्रय केंद्रों पर आज से शुरू होगी धान खरीद, तैयारी पूरी

Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement to begin today at 76 procurement centres, preparations complete
सोनभद्र। जिले में आज से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू हो जाएगी। धान खरीद के लिए जिले में 76 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार से किसान किसी भी क्रय केंद्र पर पहुंचकर धान बिक्री कर सकते हैं। सभी क्रय केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस साल शासन से 10 लाख 30 हजार क्विंटल धान खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से सोनभद्र जिले में एक नवंबर से क्रय केंद्रों पर धान खरीदने का फरमान जारी किया गया है। धान खरीद के लिए प्रशासन की तरफ से जिले में 76 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग के 37, पीसीएफ के 26, पीसीयू के 10, एफसीआई के एक और मंडी समिति के दो क्रय केंद्र खोले गए हैं। सभी क्रय केंद्रों पर पर्याप्त बोरे की उपलब्धता है।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित कुमार चौधरी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर बोरे की उपलब्धता पर्याप्त है। क्रय केंद्रों पर एक-एक कांटा उपलब्ध कराया गया है। साथ ही एक-एक ई-पॉप मशीन भी दी गई है। शनिवार से जिले के किसान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज ले जाकर कर बिक्री कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों पर धान बिक्रय करने वाले किसानों का ई-पॉप मशीन के जरिए इलेक्ट्रानिक सत्यापन किया जाएगा। धान विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना जरूरी है। किसानों के साथ ही बंटाई पर खेती किए लोग भी धान बेच सकते हैं। क्रय केंद्रों पर 10 लाख 30 हजार क्विंटल धान खरीद करने का लक्ष्य शासन से मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed