{"_id":"607bb50ceb6654678815c92b","slug":"packers-movers-company-employee-becoming-took-away-goods-worth-millions-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा : पैकर्स-मूवर्स कंपनी के कर्मचारी बनकर आए, लाखों का सामान ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा : पैकर्स-मूवर्स कंपनी के कर्मचारी बनकर आए, लाखों का सामान ले गए
Sun, 18 Apr 2021 09:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 18 Apr 2021 09:56 AM IST
सार
लोगों ने जब पूछताछ की तो चोरों ने खुद को पैकर्स-मूवर्स कंपनी का कर्मचारी बताया और मकान में रहने वाले व्यक्ति के कहीं और शिफ्ट होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के नोएडा के फेज-3 कोतवाली क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर से चोर रविवार शाम खुलेआम लाखों रुपये के जेवरात और अन्य सामान चुराकर ले गए। आसपास के लोगों ने जब पूछताछ की तो चोरों ने खुद को पैकर्स-मूवर्स कंपनी का कर्मचारी बताया और मकान में रहने वाले व्यक्ति के कहीं और शिफ्ट होने की जानकारी दी।
शातिर चोर घर से बर्तन, रसोई से मसाले तक ले गए। आरोपियों की पहचान न हो इसलिए सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार चोटपुर कॉलोनी में प्रवीण कुमार परिवार के साथ रहते हैं। पिछले रविवार को वे परिवार के साथ गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रिश्तेदार के घर गए थे। बच्चों को वहीं छोड़कर सोमवार को सीधे अपने ऑफिस चले गए।
विज्ञापन
जब देर शाम को घर पहुंचे तो पता चला कि चोर लाखों के जेवरात, लैपटॉप, कैमरा, मिक्सी, नकदी के अलावा घर के कपडे़, बर्तन समेत अधिकतर सामान चुराकर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रविवार शाम कुछ लोग मकान से सामान निकालकर ले गए।
पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को पैकर्स-मूवर्स कंपनी का कर्मचारी बताया था। यह भी कहना है कि मकान में रहने वाला व्यक्ति कहीं और शिफ्ट कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है।