फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Oxygen Bank starts in Noida 2500 rupees Security Money and 200 rupees will be allowed to refill

नोएडा: शुरू हुआ ऑक्सीजन बैंक, 2500 रुपये दें और सात दिन के लिए ले जाएं सिलेंडर

Tue, 11 May 2021 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 May 2021 12:02 PM IST
सार

सिलिंडर लेने के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में 2500 व रिफिल कराने के 200 रुपये देने होंगे। सिलिंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी वापस हो जाएगी।

विज्ञापन
Oxygen Bank starts in Noida 2500 rupees Security Money and 200 rupees will be allowed to refill
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा प्राधिकरण ने ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक की स्थापना की है। प्राधिकरण अब पांच लीटर क्षमता के भरे सिलिंडर लोगों को देगा। इसके लिए शहर में 10 केंद्र बनाए गए हैं। यह सुविधा आज से शुरू हो गई। सिलिंडर लेने के लिए सिक्योरिटी मनी के रूप में 2500 व रिफिल कराने के 200 रुपये देने होंगे। सिलिंडर वापस करने पर सिक्योरिटी मनी वापस हो जाएगी।
विज्ञापन


नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक पीके कौशिक ने बताया कि गांवों व सेक्टरों में होम आइसोलेशन में रहने वालों को डॉक्टर की सलाह पर कम ऑक्सीजन से इलाज की सुविधा दी जा सकती है, लेकिन उनके पास सिलिंडर नहीं हैं। ऐसे लोगों को नोएडा प्राधिकरण ने सिलिंडर सहित ऑक्सीजन देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन

अडाणी ग्रुप की ओर से दिए गए पांच लीटर क्षमता के 100 सिलिंडर का इस्तेमाल इसमें किया जाएगा। दरअसल, नोएडा को प्राधिकरण ने 10 वर्क सर्किल में बाट रखा है। ऐसे में हर वर्क सर्किल के जरिए जरूरतमंद लोगों को 10-10 सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर अधिकतम सात दिन में वापस करना होगा। महाप्रबंधक ने बताया कि सिलिंडर लेने के लिए आधार कार्ड, डॉक्टर का पर्चा, ऑक्सीजन लेवल रिपोर्ट व कोरोना टेस्ट रिपोर्ट देनी होगी। ऑक्सीजन सिलिंडर सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच दिए जाएंगे। 

ये हैं केंद्र

  • सामुदायिक केंद्र, झुंडपुरा : राहुल-8076645695
  • सामुदायिक केंद्र, मोरना : शेखर चौहान-7042978910
  • सामुदायिक केंद्र, होशियारपुर : सुभाष चंद्र-9818156025
  • सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-62 : सौरभ-9999997419
  • स्टोर नियम मानस अस्पताल, सेक्टर-34 : हिमांक कटारिया-9990111467
  • सामुदायिक केंद्र, पर्थला खंजरपुर : हीरा लाल-9818874481
  • सामुदायिक केंद्र, ककराला ख्वासपुर : एसबी मौर्य-9582798364
  • सामुदायिक केंद्र, शहदरा : धमेंद्र सिंह कुशवाहा-9205691592
  • सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-135 : भगवत भाटी-9971732652
  • सामुदायिक केंद्र, झट्टा : स्वदेश रंजन-9205691412

हरिद्वार से ऑक्सीजन लाने की किल्लत दूर, ग्रेनो में ही रिफिल होंगे सिलिंडर
नोएडा वासियों को अब 24 घंटे में ही ऑक्सीजन उपलब्ध हो जाएगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा स्थित कंपनी से ही सिलिंडर रिफिल कराएगा। ऐसे में सिलिंडरों को हरिद्वार और हमीरपुर भेजने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, अस्थायी कोविड अस्पताल में स्थापित करने के लिए अहमदाबाद से निर्मित प्लांट सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। सोमवार सुबह इसे अहमदाबाद से रवाना कर दिया गया है, आज (मंगलवार) शाम तक नोएडा पहुंचने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed