फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Oxford Green Public School Pipalka tops in Kabaddi

Noida News: कबड्डी में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पीपलका अव्वल

Sat, 29 Nov 2025 08:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
Oxford Green Public School Pipalka tops in Kabaddi
फोटो --
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में प्रथम इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शनिवार को बालिका व बालक वर्ग में कबड्डी के मुकाबले खेले गए। इसमें जिलेभर से 20 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल पीपलका ने जीत हासिल की। वहीं, बालिका वर्ग में एसआरबी पब्लिक स्कूल नोएडा ने स्वर्ण पदक जीता।


कोच चंद्रमणि ने बताया कि 27 से 29 नवंबर तक आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रथम इंटर स्कूल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल ऑक्सफोर्ड ग्रीन स्कूल पीपलका व ग्रेनो पब्लिक स्कूल दनकौर के बीच खेला गया। ऑक्सफोर्ड ग्रीन स्कूल ने जीत हासिल की। दूसरे सेमीफाइनल में शेफाली स्कूल दादरी ने शेफाली पब्लिक स्कूूल जारचा को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने शेफाली पब्लिक स्कूल दादरी को 20-15 अंक से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बालिका कैटेगरी में आरवी नॉर्थलैंड स्कूल से जीत कर एसआरबी पब्लिक स्कूल नोएडा फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा ने आरवी नॉर्थलैंड दादरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में एसआरबी पब्लिक स्कूल नोएडा ने राजकीय इंटर कॉलेज नोएडा 20-18 अंक से पराजित कर ट्रॉफी को हासिल किया। स्कूल के अध्यक्ष वेदराम शर्मा, प्रधानाचार्य वंदना शर्मा, महासचिव श्रीपाल भाटी, नवाब सिंह, संगीता, विवेक शर्मा, खुशी, संतोष आदि ने विजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed