फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ownership rights will be available after one year

Noida News: एक साल बाद मिलेगा मालिकाना हक

Wed, 25 Jun 2025 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Ownership rights will be available after one year
-ग्रेनो वेस्ट की आरजी लग्जरी होम्स सोसाइटी में आज शिविर लगाकर होंगी रजिस्ट्री
विज्ञापन

-आरजी लग्जरी होम्स सोसाइटी का मामला,
-बिल्डर ने जमा कराई 25 प्रतिशत धनराशि
- 650 फ्लैटों की रजिस्ट्री का खुला रास्ता
-कुल 1454 फ्लैटों का मिल चुका है ओसी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के आरजी लग्जरी होम्स सोसाइटी में सैकड़ों खरीदारों को आज से मालिकाना हक मिलना शुरू होगा। बिल्डर ने अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिश के तहत बकाया में से 25 प्रतिशत धनराशि जमा कर दी है। जिस पर प्राधिकरण ने 650 फ्लैटों की रजिस्ट्री की अनुमति दे दी है। हालांकि वहां 1454 फ्लैटों की रजिस्ट्री का ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है, लेकिन बकाया होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। अब रजिस्ट्री शुरू होने से खरीदारों ने राहत की सांस ली है।

ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 16 बी स्थित आरजी लग्जरी होम्स प्रोजेक्ट का निर्माण वर्ष 2010 में शुरू हुआ था। बिल्डर ने तीन वर्ष में कब्जा देने का वादा किया था, लेकिन वादा पूरा नहीं कर सका। पहले चरण के नौ टावर में 1918 फ्लैटों का निर्माण होना था। निर्माण पूरा नहीं होने पर खरीदारों ने एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया था। एनसीएलटी के आदेश के बाद अक्तूबर, 2021 में आईआरपी की निगरानी में बिल्डर ने प्रोजेक्ट का निर्माण शुरू किया। अब तक 1454 फ्लैटों का निर्माण पूरा हो चुका है। पिछले साल फरवरी और दिसंबर में प्राधिकरण ने इनका ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया था, लेकिन बिल्डर पर बकाया होने के कारण रजिस्ट्री शुरू नहीं हो सकी। इस बीच बिल्डर अब तक 650 खरीदारों को कब्जा भी दे चुका है।
विज्ञापन

यह लोग पिछले एक साल से मालिकाना हक मिलने का इंतजार कर रहे थे। अब बिल्डर ने अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिश के तहत बकाया में से 25 प्रतिशत धनराशि जमा करा दी है। इसके बाद प्राधिकरण ने 650 फ्लैटों की रजिस्ट्री की अनुमति दे दी है। प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि बृहस्पतिवार को निबंधन विभाग की मदद से सोसाइटी में शिविर लगाकर रजिस्ट्री की जाएगी। पहले दिन 100 से अधिक खरीदारों की रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य रखा गया है। बाकी रजिस्ट्री भी जल्द होंगी। बिल्डर द्वारा बाकी पैसा जमा करने के बाद अन्य फ्लैटों की भी रजिस्ट्री कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed