फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Owls attacked several people in a Greater Noida society

ग्रेटर नोएडा: ला रेजीडेंसिया सोसायटी में उल्लुओं का हमला जारी, अब तक तीन निवासियों को बना चुके निशाना

Sat, 12 Sep 2026 12:40 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 12 Sep 2026 12:40 PM IST
सार

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंशिया सोसायटी में उल्लुओं का आतंक बढ़ गया है। शुक्रवार रात उल्लू ने फिर एक निवासी पर हमला किया। सोसायटी में उल्लू अब तक तीन निवासी पर कर हमला कर चुके हैं। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Owls attacked several people in a Greater Noida society
ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में उल्लुओं का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की ला रेजीडेंशिया सोसायटी में लावारिस कुत्तों के बाद अब उल्लू के हमले से लोगों में दहशत है। ला रेजीडेंशिया सोसायटी में शुक्रवार रात उल्लू ने फिर एक निवासी पर हमला किया। अब तक तीन निवासी पर कर हमला कर चुके हैं। वन विभाग की टीम मौके पर जा रही है। उनका कहना ही कि उल्लू को पकड़ना मुश्किल है। साथ ही उल्लू आक्रमक क्यों हुए हैं, इसकी जांच की जाएगी।

विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि सोसायटी में पिछले दो हफ्ते से तीन से चार लोगों पर पक्षी उल्लू ने सिर में रात को कई बार हमला किया है। इन उल्लू को सोसायटी में कई बार लोगों की बालकनी में देखा गया है, अब सोसायटी में आतंक का माहौल है।

विज्ञापन

बुधवार को टावर-4 की पार्किंग से बाहर निकल रहे निवासी बिजॉय पर अचानक उल्लू ने हमला कर दिया। उल्लू ने उनके सिर पर दो बार पंजे मारे, जिससे चोट लग गई और खून निकलने लगा। घटना के बाद उन्होंने जरूरी इंजेक्शन लगवाए।

निवासियों के मुताबिक, यह उल्लू काफी समय से सोसाइटी परिसर में दिखाई दे रहा है और कई बार लोगों पर हमला करने की कोशिश कर चुका है। घटना के बाद लोगों में डर का माहौल है। पार्किंग, पेड़ों और खुले स्थानों के आसपास से गुजरते समय लोग अब सतर्क रहते हैं। उन्हें चिंता है कि यदि उल्लू ने किसी बच्चे या बुजुर्ग पर हमला किया तो चोट गंभीर हो सकती है।

विज्ञापन

निवासियों का कहना है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के घूमने और हमले की समस्या पहले से बनी हुई है। अब उल्लू के हमले की घटना से परेशानी और बढ़ गई है। लोगों ने सोसाइटी प्रबंधन से संबंधित विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों की मदद से उल्लू को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

क्या बोले निवासी
पार्किंग से बाहर निकलते समय अचानक उल्लू ने मेरे सिर पर हमला किया, दो बार पंजे मारने से चोट लगी और बाद में जरूरी इंजेक्शन लगवाए। -बिजॉय
सोसाइटी में पहले से लावारिस कुत्तों की समस्या है, अब उल्लू के हमले से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। -पुनीत चौधरी
उल्लू के हमले के बाद लोगों में डर है और पार्किंग व खुले स्थानों से गुजरते समय सभी सावधानी बरत रहे हैं। -सुमित जलोटा
सोसाइटी में बच्चे और बुजुर्ग भी रहते हैं, इसलिए प्रबंधन को विशेषज्ञों की मदद से जल्द समाधान निकालना चाहिए। -अभिषेक चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed