{"_id":"686d249bd0c9c307ba04335a","slug":"overturned-truck-on-u-turn-affecting-traffic-for-up-to-7-hours-noida-news-c-23-1-lko1064-67559-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यू-टर्न पर पलटा ट्रक, 7 घंटे तक यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यू-टर्न पर पलटा ट्रक, 7 घंटे तक यातायात प्रभावित
विज्ञापन
किसान चौक के पास सीमेंट के कट्टों से लदा ट्रक पलटा था, तीन घंटे रहा डायवर्जन
-- -- -- -- -- --
02 बजे दोपहर तक लोगों को हुई परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक से शाहबेरी गोलचक्कर की तरफ 130 मीटर रोड के यू-टर्न पर मंगलवार सुबह करीब 7 सीमेंट के कट्टों से लदा ट्रक पलट गया। इससे किसान चौक पर करीब सात घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। इस बीच तीन घंटे के लिए यू-टर्न को पूरी तरह बंद भी करने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को एक मूर्ति गोलचक्कर से यू-टर्न लेकर आना पड़ा। ट्रक को हटाकर दोपहर 2 बजे यू-टर्न पर यातायात सामान्य हो सका।
ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए किसान चौक से गैलेक्सी वेगा सोसाइटी के बीच 130 मीटर रोड पर 5 यू-टर्न बनाए गए हैं। सुबह किसान चौक के पास बने यू-टर्न पर ट्रक पलटने बाद ट्रैफिक पुलिस ने दो लेन से वाहनों को यू-टर्न से निकाला। इससे यातायात बाधित हो गया और किसान चौक पर पर्थला की तरफ आने वाली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 10:30 बजे यातायात पुलिस ने यू-टर्न को पूरी तरह बंद कर दिया और वाहनों को एक मूर्ति गोलचक्कर की तरफ भेज दिया। एक मूर्ति गोलचक्कर से पहले बने यू-टर्न से होकर वाहनों को वापस आना पड़ा। समय के साथ-साथ करीब 5 किमी की दूरी भी तय करनी पड़ी। दोपहर एक बजे ट्रक को हटाकर हल्के वाहनों को निकाला गया। दोपहर दो बजे तक सीमेंट को हटाकर यू-टर्न पर यातायात सामान्य हो सका। इन सात घंटों के दौरान वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के साथ आर्थिक नुकसान व समय की बर्बादी झेलनी पड़ी।