फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   over speeding on noida expressway may cause you heavy fine

अगर एक्सप्रेसवे पर ऐसे कटा चालान तो बेचनी पड़ सकती है गाड़ी

Thu, 05 Jul 2018 06:37 PM IST
योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा
योगेश शर्मा, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 05 Jul 2018 06:37 PM IST
विज्ञापन
over speeding on noida expressway may cause you heavy fine
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दौड़ने वाहनों की हो रही पहचान - फोटो : फाइल
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का उल्लंघन करना आपकी आदत बन चुकी है तो सुधर जाएं। इस एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का रोमांच इतना भारी पड़ेगा कि जुर्माने की रकम का भुगतान करने के लिए आपको गाड़ी तक बेचनी पड़ सकती है। ओवर स्पीड पर शिकंजा कसने के लिए हाईवे ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एचटीएमएस) से वाहनों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

 
कई वाहन ट्रैफिक पुलिस के रडार पर आए हैं, जिन्होंने एक साल में एक्सप्रेसवे पर एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार गति सीमा का उल्लंघन किया है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर लायक सिंह ने बताया कि हाल ही में ऐसे करीबन 500 वाहनों के चालान काटे गए हैं। रजिस्ट्रेशन से मिली जानकारी के आधार पर चालान निर्धारित पते पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन

 
कई वाहन ऐसे हैं, जिन्होंने सालभर में 100 से अधिक बार एक्सप्रेसवे पर गति सीमा का उल्लंघन किया है। इनमें सबसे ज्यादा कैब बताई जा रही है। गति सीमा का उल्लंघन होने पर 500 रुपये जुर्माना राशि वसूलने का प्रावधान है। ऐसे में जितनी बार नियम तोड़ा है, उतना ही जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ट्रैफिक इंस्पेक्टर लायक सिंह ने बताया कि एचटीएमएस की मदद से पुराने रिकॉर्ड के आधार पर चालान काटे जा रहे हैं। ऐसे कई वाहन सामने आए हैं, जिनके जुर्माने की रकम 50 से 80 हजार तक बैठी है। टैक्सी और ऐप आधारित कैब के अलावा निजी वाहन भी लापरवाही बरतने में पीछे नहीं है। चालान का भुगतान न करने पर परेशानी और ज्यादा बढ़ना तय है।

20710 वाहन चालकों ने जिले भर में तोड़ा गति सीमा का नियम

over speeding on noida expressway may cause you heavy fine
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार दौड़ने वाहनों की हो रही पहचान - फोटो : फाइल
जुर्माना नहीं भरा तो वाहन बेचना मुश्किल
ट्रैफिक पुलिस की माने तो बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों को चालान भेजे जा रहे हैं। इसके साथ ही संबंधित वाहनों का डाटा आरटीओ को भी भेजा जा रहा है। चालान का भुगतान न करने पर वाहन स्वामी डिफाल्टर घोषित हो जाएगा। ऐसे में वाहन बेचने पर ट्रांसफर की एनओसी जारी नहीं होगी। इसके लिए जुर्माने की रकम का भुगतान तो करना ही पड़ेगा।
 
120 से अधिक रफ्तार पर दौड़ रहे वाहन
एक्सप्रेसवे पर कार के लिए गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है, लेकिन 105 की गति से दौड़ने वाले वाहनों के चालान अमूमन नहीं काटे जाते। एचटीएमएस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ज्यादातर वाहनों की गति 120 से अधिक पाई गई है।
 
एक्सप्रेसवे पर कब कितने कटे चालान
 माह          संख्या
जनवरी       0
फरवरी        4491
मार्च           1438
अप्रैल          1513
मई             6547
(20710 वाहन चालकों ने जिले भर में तोड़ा गति सीमा का नियम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed