{"_id":"68d559ed384bf3f3cc01f222","slug":"over-2000-growers-reached-noida-news-c-23-1-lko1064-76423-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 2,000 से अधिक उत्पादक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 2,000 से अधिक उत्पादक पहुंचे
सार
ग्रेटर नोएडा में ट्रेड शो का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रदेश के 2,000 से अधिक उत्पादक भाग ले रहे हैं। दर्शक दोपहर 3 से शाम 8 बजे तक विभिन्न जिलों के उत्पाद और व्यंजन देख सकेंगे। आयोजकों को एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विस्तार
दोपहर बाद तीन बजे से शाम 8 बजे तक आम दर्शक मेले का लुत्फ उठा सकेंगे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ट्रेड शो के पहले दिन ज्यादातर स्टॉल पर तैयारी चल रही थी। शुक्रवार से आम दर्शक सभी पवेलियन में प्रदेश के उत्पादों को परख सकेंगे। इसमें 2,000 से अधिक उत्पादक ने अपने उत्पाद लेकर पहुंचे हैं। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बी-2-बी का समय होगा। दोपहर तीन बजे से शाम 8 बजे तक आम दर्शक मेले का लुत्फ उठा सकेंगे। मेले में उनके लिए प्रदेश के सभी जिलों की मशहूर व्यंजन का स्वाद भी चखने को मिलेगा।
फिरोजाबाद का ग्लास आर्ट, हाथरस की हींग, हापुड़ की हैंडलूम बेडशीट व टेक्सटाइल फर्निशिंग, गौतमबुद्ध नगर का टेक्सटाइल व ज्वेलरी, मुरादाबाद का मेटल फर्नीचर, बरेली का जरी जरदोजी, आगरा की लेदर एसेसरीज, मेरठ का स्पोर्ट्स प्रोडक्ट्स व मसाले, कन्नौज का इत्र व इसेंशियल ऑयल, कानपुर देहात के पीई पाइप्स, वाराणसी का सिल्क व बनारसी साड़ी, बाराबंकी का हैंडलूम आदि उत्पाद शामिल हैं। लकड़ी के खिलौने, हैंडलूम दरी, खुर्जा पॉटरी, सेरेमिक ज्वेलरी, मिर्जापुर की कालीन, इंजीनियरिंग गुड्स आदि उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि दूसरे दिन करीब एक लाख लोगों के आने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -
आज के कार्यक्रम
-सुबह 11 से 1 बजे तक एमएसएमई कारोबारियों के साथ जियो पॉलिटिकल सिनेरियो मार्केट स्ट्रेटजी का सत्र
-दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक अर्बन डेवलपमेंट पर सत्र
-दोपहर बाद 3 से 4 बजे तक मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर यूपी की वर्कशॉप
-शाम 5 से 6 बजे तक फाइनेंस विभाग का सत्र
-दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक किसानों के प्रोडेक्ट पर आधारित सेमीनार
-सांस्कृतिक कार्यक्रम : स्वर्ग बैंड फॉक फ्यूजन और मथुरा से मुरारी लाल शर्मा देंगे मयूर नृत्य की प्रस्तुति, नोएडा के अनु सिन्हा कृष्ण लीला का मंचन करेंगे।