{"_id":"6a1197ff44de1f5f640a2ef1","slug":"over-20-people-have-been-bitten-by-dogs-in-the-last-10-days-noida-news-c-23-1-lko1064-95537-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बीते 10 दिनों में 20 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बीते 10 दिनों में 20 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन
फोटो
नोट- ऑनलाइन न चलाई जाए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित जेकेजी पाम कोर्ट सोसाइटी में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। लोगों ने बताया कि बीते 10 दिनों में 20 से अधिक लोगों को कुत्ते काट चुके हैं। कई बार जिम्मेदारों को इसकी शिकायत की गई, बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने की अपील की है।
निवासी मोहम्मद सुफियान ने बताया कि लावारिस कुत्तों ने दो बार उनके परिवार पर हमला करने की कोशिश की। कुत्तों के अचानक भौंकने और झपटने से परिवार काफी डर गया। निवासी का कहना है कि अब बच्चे अकेले पार्क या परिसर में खेलने जाने से डरने लगे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को भी सुबह-शाम टहलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा, जिस कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से प्राधिकरण और प्रशासन के समक्ष विरोध दर्ज कराएंगे।