फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Oriental Arsenal and Shaurya Highway Smashers top the tennis rankings

Noida News: टेनिस में ओरिएंटल आर्सेनल व शौर्य हाईवे स्मैशर्स शीर्ष पर

Sat, 22 Nov 2025 12:41 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Oriental Arsenal and Shaurya Highway Smashers top the tennis rankings
टेनिस प्रतियोगिता के दौरान कोर्ट पर मौजूद प्रतिभागी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की तीन दिवसीय जेवाईटीए लीग सीजन-3 का शुक्रवार को तेजली खेल परिसर में आगाज हुआ। इसमें 35 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी व कुल छह टीम भाग ले रही हैं। टीमों को ए व बी दो ग्रुप श्रेणियों में बांटा गया है। इसमें एकल व युगल दोनों मैच करवाए जाएंगे। पहले दिन ग्रुप ए में शौर्य हाईवे स्मैशर्स और ग्रुप बी में ओरिएंटल आर्सेनल शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
ग्रुप ए के पहले लीग टाई में जेएसवी ओबरॉय टाइगर्स का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। इस दौरान जेएसवी ओबरॉय टाइगर्स ने उषा मेटल वॉरियर्स को पराजित किया। इस दौरान जेएसवी ओबरॉय टाइगर्स ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर अपनी शुरुआत की। युगल मुकाबलों में जगमीत सिंह और गौरव ओबरॉय की जोड़ी ने आदित्य चावला और गौतम आहुजा को 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन

एकल मुकाबले में आशीष गर्ग ने कमल मोहन को 6-2 से हराया और टाई अपने नाम की। ग्रुप एक के ही दूसरे लीग टाई में शौर्य हाईवे स्मैशर्स का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा। शौर्य हाईवे स्मैशर्स के खिलाड़ियों ने जेएसवी ओबरॉय टाइगर्स को हराया। इस दौरान शौर्य हाईवे स्मैशर्स के खिलाड़ियों ने तीन में से दो मैच जीतकर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ शौर्य हाईवे स्मैशर्स ने ग्रुप ए की प्वाइंट टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इसमें डॉ. अनुपम और नमेश मित्तल की जोड़ी ने गौरव ओबरॉय और जगमीत सिंह को 6-3 के अंतर से हराया। वहीं, एकल मुकाबले में राजिंद्र गुप्ता ने आशीष गर्ग को 6-0 के अंतर से हराया और टाई अपने नाम की।
ग्रुप बी का पहला मैच ओरिएंटल आर्सेनल और यमुना मैवरिक्स के बीच खेला गया। इसमें ओरिएंटल आर्सेनल ने शानदार खेल दिखाया और लगातार आक्रामक तकनीक अपनाते हुए तीन में से दो मैच जीत लिए।इसमें वरुण गर्ग और विष्णु मस्करा की जोड़ी ने दीपक सौंधी और पवन तलूजा को 6-4 के अंतर से पराजित किया। हरप्रीत सिंह और फूलजीत सिंह ने अक्षय गर्ग और पंकज मलिक को 6-2 से हराया और टाई अपने नाम की।

टूर्नामेंट निदेशक रमन पाहुजा ने बताया कि लीग के शेष मैच शनिवार को खेले जाएंगे। लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मैच रविवार को होंगे। एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सुमित गुप्ता ने बताया कि लीग का सीजन 3 पिछले अन्यों वर्षों से अधिक रोमांचक है। लीग को लेकर खिलाड़ी बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने इसके लिए अच्छी तैयारी की है। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा और खिलाड़ियों को टॉफी व पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

टेनिस प्रतियोगिता के दौरान कोर्ट पर मौजूद प्रतिभागी। संवाद

टेनिस प्रतियोगिता के दौरान कोर्ट पर मौजूद प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed