फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Organic vegetable sell in face-2 mandi

अब फेज-2 मंडी में आसानी से खरीद सकेंगे जैविक सब्जियां

Sat, 22 Aug 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Organic vegetable sell in face-2 mandi
अब फेज-2 मंडी में आसानी से खरीद सकेंगे जैविक सब्जियां
विज्ञापन

नोएडा। जैविक सब्जियां और फल पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जिले में जल्द ही इनकी खरीदारी आसान और किफायती दरों पर हो सकेगी। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सितंबर से फेज-2 स्थित मंडी में जैविक सब्जियों की बिक्री शुरू हो जाएगी। इसके लिए मंडी समिति ने गौतमबुद्ध नगर सहित आसपास के जिलों में जैविक खेती करने वाले किसानों से आवेदन मांगे हैं। हर महीने के पहले और तीसरे बृहस्पतिवार को जैविक सब्जियों की बिक्री होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार से मिले आदेश के अनुसार प्रशासन जैविक मंडी की स्थापना कर रहा है। सितंबर माह में पहले बृहस्पतिवार से इसके शुरू होने की संभावना है। मंडी सचिव संतोष कुमार ने बताया के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत जिलों में जैविक सब्जियां उगाने वाले किसान मंडी में बिक्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को 31 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पूर्व में प्रशासन की योजना पहले और तीसरे शनिवार को जैविक मंडी लगने की थी, लेकिन साप्ताहिक लॉकडाउन को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है। किसानों से मंडी में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक किसान आवेदन करने के बाद मंडी में सब्जियां बेच सकते हैं। फिलहाल योजना महीने में दो दिन मंडी लगाने की है। यदि मांग बढ़ी तो साप्ताहिक मंडी लगाई जाएगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोग लंबे समय से जैविक सब्जियां उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से कर रहे थे। सब्जी मंडी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मांगेराम शर्मा ने कहा कि सरकार की इस मुहिम का सभी कारोबारी स्वागत करते हैं। इससे दिल्ली-एनसीआर में मंडी अपनी अलग पहचान स्थापित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed