फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ordered goods not delivered, Rs 2.29 lakh embezzled

Noida News: ऑर्डर किया हुआ माल नहीं दिया, हड़प लिए 2.29 लाख रुपये

Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Ordered goods not delivered, Rs 2.29 lakh embezzled
ऑर्डर किया हुआ माल नहीं दिया, हड़प लिए 2.29 लाख रुपये
विज्ञापन

- एमएमएमई इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष के साथ धोखाधड़ी का मामला
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ऑर्डर देने के बाद भी कारोबारी को माल नहीं मिला। बल्कि 2.29 लाख रुपये भी आरोपियों ने हड़प लिए। कारोबारी ने इस मामले में फेज वन थाने में शिकायत दी है। एमएसएमई इंडस्टि्रयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाहटा ने शिकायत दी है कि उनकी फैक्टरी में सात जुलाई 2022 को दिनेश गोयल और उनके बेटे आयुष ने फर्श में लगने वाली टाइल एवं कोटा स्टोन पत्थर की फोटो वाला कैटलॉग दिखाकर आर्डर ले लिया। इसी समय अपनी कंपनी आयुष टाइल एंड मार्बल नई दिल्ली की बिल बुक निकालकर 3.69 लाख रुपये के दो बिल बना दिए और ई-वे बिल भी बनवाया। उस समय आयुष ने फोन पर कहा कि वह माल लोड करा रहा है और वह उनके पिता भुगतान कर दें। शिकायतकर्ता ने दो चेक के माध्यम से भुगतान कर दिया, लेकिन आज तक माल नहीं आया। पुलिस में शिकायत करने पर आरोपी ने 1.40 लाख और 1.40 लाख रुपये के दो चेक दिए। दोनों चेक बाउंस हो गए। इसके बाद 1.40 लाख रुपये एनईएफटी से जमा करा दिए, लेकिन अभी तक 2.29 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed